![]()
सिरसा में क्रिकेट मैच की कमेंट्री करने वाले एक युवक पर हमला कर दिया गया। झगड़े में कमेंट्री युवक को काफी चोटें आई है। युवक अपने खेत से घर आ रहा था। रास्ते में कार में सवार दो युवकों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियार से उस पर वार किए और जमीन पर नीचे पटककर पीटना शुरू कर दिया। उसे धमकी देने का भी आरोप है। जानकारी के अनुसार, अभी झगड़े की असली वजह पता नहीं चल पाई है। घायल युवक के बयान पुलिस ने दोनों हमलावर युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मगर अभी युवकों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। घायल युवक सिरसा सहित गुरुग्राम व अन्य जगहों पर आयोजित होने वाले क्रिकेट मैच में कमेंट्र्री करता है। इन दिनों वह अपने गांव स्थित घर पर आया हुआ था। जानिएं पूरा मामला पुलिस को दी शिकायत में चानन राम ने बताया कि वह डिंग मंडी का रहने वाला है और वह क्रिकेट मैच में कमेंट्री करता है। वह गांव में खेती-बाड़ी करता है और एक एकड़ में गेहूं फसल की बुवाई कर रखी है। बीती शाम को वह अपने बाइक पर सवार होकर खेत में गया हुआ था। शाम करीब साढ़े 5 बजे वह खेत से वापस बाइक लेकर पिली मंदौरी रोड की ओर से घर आ रहा था। गांव के जोहड़ के पास पहुंचा तो उसकी बाइक के आगे अचानक हौंडा इशेंट गाड़ी आई। डिंग मंडी निवासी राहुल कार को चला रहा था और उसके साथ कार में कालू भी बैठा था। उन्होंने उसका बाइक रोककर और राहुल गाड़ी से उतरा। उसने आते ही उस पर वार कर किया और वह जमीन पर नीचे जा गिरा। तभी कालू राम वहां आ पहुंचा और उसे लातों व गुस्सों से मारा और अन्य ने तलवार से बायां हाथ व दोनों पांव व तेजधार हथियार से शरीर पर काफी चोटें मारी। जब वह बीच-बचाव कर रहा था तो राहुल ने उसे पकड़कर रोक लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। झगड़े में तेजधार हथियार के वार से उसका मोबाइल टूट गया और शोर मचाने पर गांव वालों को आता देख वे दोनों गाड़ी लेकर फरार हो गए और जाते समय उसे जान से मार देने की धमकी दी। उसे घायलवस्था में उसके चचेरे भाई रामनिवास ने उसे सरकारी अस्पताल चौपटा में दाखिल करवाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सिरसा के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
सिरसा में कमेंट्री करने वाले युवक पर हमला:सिरसा-गुरुग्राम में क्रिकेट मैच में जाता, घर आया था, कार सवार दो युवकों ने घेरा
Leave a comment