कौशांबी में दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत:पिता-पुत्र समेत तीन की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

Actionpunjab
1 Min Read




कौशांबी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पिता और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना करारी थाना क्षेत्र में हुई। यह हादसा शनिवार दोपहर करारी थाना क्षेत्र के समरो और पिंडरा गांव के बीच हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि चरवा थाना क्षेत्र के बड़ी गौहानी निवासी जीवनलाल (47) की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार करारी कस्बे के नया गंज निवासी अशफाक अली और उनके दो बेटे आयात (11) व अरकम (9) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *