पलवल में युवक पर धारदार हथियार से हमला:चाकू से किए वार, पुरानी रंजिश में वारदात, समझौता करने के बहाने बुलाया, केस दर्ज

Actionpunjab
2 Min Read




पलवल के लालवा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर तेजधार हथियारों और चाकुओं से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी सुंदरपाल के अनुसार, गौरेला मोहल्ला, पलवल निवासी रितिक ने शिकायत दर्ज कराई है। रितिक ने बताया कि उसका यशपाल नाम के युवक के साथ पुराना मनमुटाव चल रहा था। शाम के समय उसे भुरा नामक युवक का फोन आया, जिसने यशपाल के साथ समझौता कराने का विश्वास दिलाकर उसे लालवा गांव स्थित चौपाल होटल पर बुलाया। समझौता कराने के बहाने बुलायाौ जब रितिक होटल पहुंचा, तो वहां यशपाल उर्फ कटारी, नितेश, संदीप, भुरा और कुछ अन्य युवक पहले से हथियारों के साथ मौजूद थे। आरोपियों ने रितिक को देखते ही उसकी बाइक की चाबी छीन ली और उसे जबरन घसीटते हुए होटल के पीछे ले गए। चाकू से किए वार शिकायत के अनुसार, वहां बहस के दौरान यशपाल ने रितिक की हत्या करने की नीयत से उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अन्य आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से जमकर पीटा। जब रितिक का दोस्त पवन उसे बचाने पहुंचा, तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। घायल का अस्पताल में इलाज जारी शोर मचने पर जब स्थानीय लोग इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल रितिक को उसका दोस्त सिविल अस्पताल पलवल ले गया। अस्पताल परिसर में भी भुरा और संदीप उनका पीछा करते हुए पहुंचे और गाली-गलौज व दोबारा झगड़ा करने की कोशिश की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *