![]()
जयपुर मेंस्विफ्ट कार में सवार होकर आए बदमाशों ने पीपे में पेट्रोल भरने के लिए कहा, जब कर्मचारियों ने मना किया तो बदमाशों ने सरिया और लाठियों से पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने कर्मचारियों से 43 हजार रुपए भी लूट लिए और फरार हो गए। भागते समय आरोपी धमकी देकर गए कि उनकी पहुंच बहुत ऊपर तक है और पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। हमले में कर्मचारी राम सिंह (25) के सिर में गंभीर चोट आई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें आरोपी मारपीट करते दिख रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना शनिवार शाम को नारायण विहार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वंदे मातरम मार्ग पर स्थित सांवरिया फिलिंग स्टेशन पर हुई।
पीपा मांगने पर भड़के बदमाश पेट्रोल पंप कर्मचारी सोहन लाल ने नारायण विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वह मांग्यावास मानसरोवर का रहने वाला है। 4 अप्रैल को वंदे मातरम मार्ग स्थित सावरिया फिलिंग स्टेशन पर वह ड्यूटी पर था। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार वहां पहुंची, जिसमें तीन लोग सवार थे। कार से उतरे दो बदमाशों ने पीपे में पेट्रोल भरने के लिए कहा, जिस पर मैनेजर संतोष ने पीपा लाने को लेकर सवाल किया तो आरोपी उससे मारपीट पर उतारू हो गए। एक कर्मचारी ICU में, दूसरे के सिर पर टांके पीड़ित ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी माहिर पर आरोपियों ने लाठी और सरिया से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। बदमाश उसे मरा समझकर छोड़ गए। माहिर की हालत गंभीर होने पर उसे प्राइवेट हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया है। जब शिकायतकर्ता सोहन लाल ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो उसके सिर पर भी पीछे से सरिया से हमला किया गया। आरोप है कि इसी दौरान बदमाश उसकी जेब से 43,000 रुपये निकालकर ले गए। हमले में सोहन लाल के सिर पर भी टांके आए हैं। धमकी देकर भागे बदमाश, पुलिस जांच में जुटी पीड़ित के अनुसार, भागते समय आरोपी धमकी देकर गए कि उनकी पहुंच बहुत ऊपर तक है और पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इसके बाद 100 नंबर पर सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंपी है। सीसीटीएनएस पर एफआईआर नंबर अलग से दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस स्विफ्ट कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जयपुर में पंप कर्मचारियों को पीटा:पीपे में पेट्रोल न देने पर भड़के बदमाश; 'पुलिस कुछ नहीं बिगाड़ सकती' की धमकी देकर भागे
Leave a comment