रोहतक में पुलिस ने दो नशा तस्कर किए गिरफ्तार:631 किलो डोडा पोस्त बरामद, कैंटर जब्त, राजस्थान से पंजाब लेकर जा रहे थे

Actionpunjab
2 Min Read




रोहतक पुलिस के एंटी नारकोटिक सेल (एएनसी) स्टाफ ने गश्त के दौरान एक कैंटर से भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया है। इस मामले में कैंटर में सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कैंटर से कुल 631 किलो 340 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। एएनसी स्टाफ के प्रभारी पीएसआई मनोज कुमार ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर अनिल के नेतृत्व में टीम खैरड़ी मोड़, कलानौर के पास गश्त कर रही थी। राजस्थान से पंजाब लेकर जा रहे थे इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि पंजाब निवासी दो युवक एक कैंटर में मक्की की बोरियों के नीचे अवैध नशीला पदार्थ लेकर जा रहे हैं। यह खेप राजस्थान से कोटपुतली, नारनौल 152डी हाईवे होते हुए पंजाब की ओर जानी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा सूचना के आधार पर, टीम ने खैरड़ी मोड़ टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी की और वाहनों की जांच शुरू की। शक के आधार पर कैंटर में आ रहे दो युवकों को रोका गया। उनकी पहचान गुरजीत उर्फ निक्का निवासी पातड़ा, जिला पटियाला, और मंदीर निवासी रुगला, जिला संगरूर, पंजाब के रूप में हुई। 631 किलो 340 ग्राम डोडा पोस्त बरामद नियमों के अनुसार तलाशी लेने पर, कैंटर में मक्का की बोरियों के नीचे से कुल 33 प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए। इन कट्टों में 631 किलो 340 ग्राम डोडा पोस्त भरा हुआ था। आरोपियों के खिलाफ थाना कलानौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *