![]()
प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में व्यवस्थाएं चरमराती हुई नजर आ रही हैं। यहां उमड़ रही भीड़ के बीच कुछ श्रद्धालु ऐसे भी पहुंच रहे हैं जो मंदिर की मर्यादा को तार तार कर रहे हैं। शनिवार देर शाम वायरल हुए एक वीडियो में किसी दूसरे प्रदेश का पुलिस कर्मी मंदिर में जूते पहनकर घूमता नजर आया। वहीं बाजार में भारी भीड़ के बीच खड़े एक श्रद्धालु की तबियत बिगड़ गयी। भीड़ के कारण मंदिर के आसपास मौजूद दुकानदारों का व्यापार भी ठप हो रहा है। उमड़ रही भीड़ शनिवार को वीकेंड के चलते बांके बिहारी जी के दर्शनों के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति यह हो गई कि विद्यापीठ से बांके बिहारी मंदिर के बीच रहने वाले लोग घरों में कैद हो गए। रास्ते पूरे दिन श्रद्धालुओं से भरे नजर आए। पुलिस कर्मी रस्सी लगा लगाकर भीड़ को मंदिर की तरफ भेज रहे थे। भरी भीड़ में सबसे ज्यादा बुरा हाल बुजुर्ग और बच्चों का नजर आया। जूते पहनकर मंदिर में घूमता नजर आया पुलिस कर्मी शनिवार को उमड़ी भीड़ के बीच कई लोग ऐसे भी थे जो धर्म स्थली की मर्यादा को धूमिल कर रहे थे लेकिन मंदिर के अंदर पहुंच कर वहां की भी मर्यादा को तार तार कर रहे थे। इन्हीं लोगों में से एक खाकी वर्दी पहने पुलिस कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शनिवार शाम का बताए जा रहे इस वीडियो में किसी दूसरे प्रदेश का पुलिस कर्मी मंदिर के अंदर जूते पहनकर घूमता नजर आया। जिसका वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। पुलिस कर्मी के बाहर करने पर भी नहीं गए बाहर 42 सेकंड के वायरल हो रहे वीडियो में जूते पहनकर अंदर पहुंचा पुलिस कर्मी 2 नंबर गेट से मंदिर में प्रवेश करते हैं और फिर आगे जाने के लिए मंदिर के अंदर आंगन में लगी रेलिंग के बीच से गेट नंबर 1 की तरफ बढ़ते हैं। इसी दौरान मंदिर की सुरक्षा में तैनात किसी पुलिस कर्मी की नजर उन पर पड़ती है। जिसके बाद वह उनसे जूते उतारकर आने को कहते हैं। लेकिन जूते पहनकर पहुंचे पुलिस कर्मी उनकी बात को अनसुना करने की कोशिश करते हैं। भीड़ में फंसे श्रद्धालु की बिगड़ी तबियत बांके बिहारी मंदिर का शनिवार देर शाम एक और वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक श्रद्धालु जमीन पर लेटा हुआ है और वहां तैनात पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग उसकी मदद करते नजर आ रहे है। बताया गया यह श्रद्धालु मंदिर जाने वाली भीड़ के बीच था कि अचानक इसकी तबियत खराब हो गई और वह बेहोश हो गया। श्रद्धालु के बेहोश होकर सड़क पर गिरते ही वहां मौजूद पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग उसकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं। किसी ने दबाया सीना तो किसी ने पिलाया पानी भीड़ के बीच बेहोश हुए श्रद्धालु न पुलिस कर्मियों ने सीना दबाया तो स्थानीय लोग उसके मुंह में पानी डालने लगे। काफी देर तक प्रयास करने के बाद पुलिस कर्मी स्थानीय लोगों की मदद से उसे 5 नंबर गेट की तरफ जाने वाली गली में उठा कर ले गए। श्रद्धालु कहां से आए थे किसके साथ थे इसकी जानकारी करने के प्रयास शुरू कर दिए गए।
बांके बिहारी मंदिर में जूते पहन कर पहुंचा पुलिस कर्मी:भीड़ के बीच बिगड़ी श्रद्धालु की तबियत, वीडियो हुआ वायरल
Leave a comment