जालोर में अनियंत्रित जीप की टक्कर से मिहला घायल:ओवरटेक करते समय पलटी कार, फिल्मी स्टाइल में पीछाकर मारी टक्कर, बिना रिपोर्ट दिए हुआ राजीनामा

Actionpunjab
3 Min Read




जालोर में शनिवार को दो अलग-अलग सड़को हादसे हुए। हालांकि दोनों हादसो में कोई जनहानि नहीं हुई। पहला मामला, शहर में पंचायत समिति के पास देर रात हुआ। एक अनियंत्रित जीप ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला का पैर फैक्चर हो गया, जिसका जालोर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जालोर के गौडिजी निवासी कांता देवी पति रमेश कुमार के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही जीप ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे कांता देवी का पांव फ्रैक्चर हो गया। उन्हें दूसरी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई और जीप ड्राईवर से करीब 1 घंटे तक बहस होती रही। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने भीड़ को हटाया और वाहन को कब्जे में ले लिया। जहां दोनों पक्ष की आपसी सहमति से मामला सुलझाया गया। यातायात व्यवस्था नहीं होने लगा डेढ़ घंटे तक जाम घटनास्थल पर ट्रैफिक पुलिस के जवान नहीं होने से पंचायत समिति चौराहे पर डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। स्थनीय लोगों का कहना है कि बाइपास की वजह से बड़े वाहन भी पंचायत समिति चौराहे से ही गुजरते हैं, इससे रोज यहां जाम की स्थिति बनी रहती हैं। ओवरटेक करते कार पलटी, कोई जन हानि नहीं

दूसरा मामला जालोर के थर्ड फेस स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। ओवरटेक कर रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया। घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। हैंडकांस्टेबल बीरबल राम ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास शनिवार की शाम को ओवरटेक करते समय राजेन्द्र सिंह की एसयूवी कार पलट गई। घटना के बाद मौके पर एकत्रित हुई भीड़ ने कार ड्राईवर राजेन्द्र सिंह को बाहर निकाला और दूसरे कार चालक को भी रोके रखा। इसके बाद दोनों के बीच काफी देर कहासुनी हुई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर आपसी सहमति से मामला शांत करवाया। जानकारी के अनुसार कमल सिंह अपनी एसयूवी कार लेकर भागली से जालोर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान राजेन्द्र सिंह की कार को ओवरटेक करते समय उनकी कार टच हो गई। उसके बाद राजेन्द्र सिंह को पकड़ने के लिए कमल सिंह ने मामाजी मंदिर के पास अपनी कार आगे लगा दी। राजेन्द्र सिंह ने पीछे से कमल सिंह की कार को टक्कर मार दी जिससे उनकी कार पलट गई। हालांकि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *