रेवाड़ी में मिला युवक का शव:सड़क पर पड़ा था शरीर पर चोट के निशान नहीं, पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी

Actionpunjab
2 Min Read




रेवाड़ी के धारूहेड़ा में रविवार सुबह एक अज्ञात युवक मृत अवस्था में मिला। दिल्ली रोड स्थित धारूहेड़ा बस स्टैंड फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर यह शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7:30 बजे राहगीरों ने शव देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर धारूहेड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान शव पर किसी भी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। युवक ने हल्के रंग की टी-शर्ट और खाकी रंग की लोअर पहन रखी थी। मोर्चरी में रखवाया गया शव पुलिस अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं कर पाई है। शव को पहचान के लिए रेवाड़ी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। थाना प्रबंधक धारूहेड़ा कश्मीर सिंह ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने लोगों से इस संदेश को अधिक से अधिक साझा करने का भी अनुरोध किया है, ताकि मृतक की पहचान हो सके और शव परिजनों को सौंपा जा सके। प्रभारी ने कहा कि पहचान होने और पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा इसकी मौत कैसे हुई है। जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *