मोहाली की सड़कों पर लड़की का आधी रात डांस:मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहन निकाली गालियां; पंजाब को बदनाम करते हैं

Actionpunjab
3 Min Read




मोहाली में आधी रात एक लड़की कार से उतरकर तेज म्यूजिक पर डांस करती है। वह गंदी और अश्लील शब्द बोलती है। लड़की को इस तरह देखकर भीड़ लग जाती है। कुछ लोग उसका वीडियो भी बनाते हैं, लेकिन लड़की को कोई फर्क नहीं पड़ता है। वहीं, अब यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसे फेज-3बी2 का बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस का सोशल मीडिया विंग भी इसकी जांच कर रहा है। लेकिन कोई भी इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रहा है। भास्कर भी इसकी पुष्टि नहीं करता है। जबकि इसे देखने वाले कमेंट में लिख रहे हैं – “गंद पंजाब के नहीं, बाहर वाले डालते हैं। अन्य स्टेटों वाले पंजाब व पंजाबी ही बदनाम करने हैं। रब भला करे।” यह देख लो मोहाली 3बी2 का हाल यह वीडियो जिस अकाउंट से वायरल हुआ है, उसकी तरफ से हेडिंग में लिखा है: “यह देख लो मोहाली 3बी2 का हाल, रज कर नशे से कैसे गंद बोल रही है।” इसके नीचे वीडियो चल रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि रात का समय है। सड़क से ट्रैफिक निकल रहा है। एक लड़की कार से नीचे उतरकर डांस कर रही है। वह हाथों से इशारे करते हुए कुछ गा रही है, जिसमें वह गंदी-गंदी गालियां भी बोल रही है। लड़की हल्के स्लेटी रंग की मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहना हुआ है। ड्रेस से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह किसी पार्टी में शामिल होकर लौटी थी। मोहाली में आकर हरियाणवी भी बदनाम हो जाए एक यूजर ने पोस्ट में लिखा है – “जो भी लड़का इस लड़की से शादी करेगा, वह तो पहले सुसाइड करने का प्लान बना ले।” एक कंबोज नाम के यूजर ने लिखा है कि “पीजी वाले हैं, जो यह सब गंद डाल रहे हैं।” एक शर्मा नाम के यूजर ने लिखा है कि “मोहाली में आकर हरियाणवी भी बदनाम हो जाता है।” पीयूष सिंह ने लिखा है कि “छित्तर मारो।” एक अन्य यूजर ने लिखा है, “धिर फिटे मुंह कुड़िये, शर्म कर ले, अपनी न सही अपनी मां दी कर ले।”

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *