![]()
आरपीएससी की ओर से आयोजित सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा का पहला दिन रविवार को डीडवाना-कुचामन जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी और व्यवस्थाओं के बीच अभ्यर्थियों ने 2 पारियों में यह परीक्षा दी। यहां 23 परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। केंद्रों पर सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात रहा। अभ्यर्थियों को गहन जांच और मशीन से स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया।
परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले ही केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए थे। इस कारण देर से पहुंचने वाले कई अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। जिला कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन कुल 9,346 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 5,795 उपस्थित रहे, जबकि 3,551 अनुपस्थित थे। कुल उपस्थिति 62.01 प्रतिशत दर्ज की गई। पहली पारी सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई। दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई।
डीडवाना में 23 परीक्षा केंद्रों पर हुआ SI भर्ती एग्जाम:कड़ी सुरक्षा के बाद मिला प्रवेश, पहले दिन 38 फीसदी स्टूडेंट्स रहे एबसेंट
Leave a comment