रेवाड़ी में रोडवेज बस ने पिता-बेटी को मारी टक्कर:हादसे में दोनों घायल, पिता के पैर में 16 टांके; बाइक से जा रहे थे

Actionpunjab
2 Min Read




रेवाड़ी में एक रोडवेज बस ने बाइक सवार पिता-बेटी को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बस अड्डे के निकास द्वार पर हुई, जब बाइक सवार नई वाली चौक से अंबेडकर चौक की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद बस अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गांव गुरदास माजरा निवासी प्रदीप कुमार अपनी बेटी के साथ बाइक पर नाई वाली चौक से अंबेडकर चौक, गढ़ी बोलनी रोड की तरफ जा रहे थे। बस अड्डे के निकास द्वार पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने बचने का प्रयास किया, लेकिन बस की गति तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो पाए। हादसे के तुरंत बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इसके बाद एक अन्य ड्राइवर बस को पीछे हटाने लगा, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने घटना स्थल से बस को हटाने नहीं दिया। घायल प्रदीप कुमार को रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनके पैर में 16 टांके आए हैं। उनकी बेटी को भी पैर में चोट लगी है। फिलहाल दोनों का उपचार जारी है। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *