युवक ने गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी:फरीदाबाद में शादी से इनकार करने पर उठाया कदम; दोस्तों को फंदे पर लटका मिला

Actionpunjab
3 Min Read




फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी में रविवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 28 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड द्वारा शादी से इंकार करने से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल किया और उसी दौरान फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान निखिल के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जवाहर कॉलोनी निवासी निखिल का संजय कॉलोनी में रहने वाली एक युवती के साथ करीब पांच साल से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे और इस संबंध में दोनों के परिवारों के बीच बातचीत भी हो चुकी थी। शादी से इनकार करने पर मानसिक तनाव में था निखिल बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले तक दोनों के रिश्ते ठीक चल रहे थे, लेकिन पिछले कुछ समय से युवती ने शादी करने से इंकार करना शुरू कर दिया था। इस बात को लेकर निखिल काफी परेशान रहने लगा था और मानसिक तनाव में चल रहा था। गर्लफ्रेंड को इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल किया रविवार शाम करीब पांच बजे निखिल की युवती से व्हाट्सएप पर बातचीत हुई। इसके बाद निखिल ने युवती को इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल किया। बताया जा रहा है कि वीडियो कॉल के दौरान ही निखिल ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना को देखकर युवती घबरा गई और उसने तुरंत निखिल के दोस्तों को फोन कर घटना की जानकारी दी। दोस्तों को फंदे पर लटका मिला निखिल सूचना मिलते ही निखिल के दोस्त तुरंत उसके घर पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि निखिल कमरे में फंदे से लटका हुआ था। बताया गया है कि घटना के समय निखिल घर पर अकेला था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उसकी मां उज्जैन गई हुई थीं। उसका छोटा भाई सौरभ भी उस समय घर पर मौजूद नहीं था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *