प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ बोले- राजनीतिक नियुक्तियों का काम सरकार का:हमसे नाम मांगेंगे, दे देंगे; कोटा में बनेगा सबसे बड़ा जिला स्तरीय भाजपा कार्यालय

Actionpunjab
4 Min Read




कोटा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- राजनीतिक नियुक्तियों का काम सरकार का है। मेरे से नाम मांगेंगे, तो हम दे देंगे। हमारे कार्यकर्ता भी तैयार हैं। मैं सोचता हूं, 2 महीने के भीतर कई नियुक्तियां हो जाएंगी। कोटा में 80 फीट रोड पर सोमवार को भाजपा कार्यालय के हवन पूजन कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ शामिल हुए। इस मौके पर सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। इसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठजन व कार्यालय निर्माण समिति सदस्यों को साफा, शॉल, दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम सोमवार रात साढ़े 9 बजे तक चला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदन राठौड़ ने कहा- कोटा में प्रदेश का सबसे बड़ा जिला स्तरीय कार्यालय बनेगा। उन्होंने कहा- 6 अप्रैल भारतीय राजनीति के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन सन् 1980 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना हुई थी। आज जब भाजपा अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। तब यह केवल एक राजनीतिक दल का उत्सव नहीं, बल्कि दीर्घ वैचारिक यात्रा का स्मरण भी है। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्मान बढ़ा है तथा भारत को आत्मनिर्भर, विकसित राष्ट्र बनाने में बहुत बड़ा कदम है। मंत्री नागर बोले- राजस्थान का चहुंमुखी विकास हो रहा ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा की डबल इंजन की सरकार के साथ, राजस्थान में विकास के नए-नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। राजस्थान का चहुंमुखी विकास हो रहा है। विधायक संदीप शर्मा ने कहा- भारतीय जनता पार्टी अन्त्योदय की परिकल्पना अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचे, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के भाव को लेकर केन्द्र व राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है। विधायक कल्पना देवी ने कहा- बहुत खुशी का दिन है, आज कोटा में विशेषकर लाडपुरा विधानसभा में कोटा के भाजपा का भव्य भवन का निर्माण होने जा रहा है। जल्द बनेगा कार्यालय भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के लगातार मार्गदर्शन व निर्देशन के बाद कोटा में दो कमरों से संचालित भारतीय जनता पार्टी को लंबी यात्रा के बाद स्वयं का भवन मिलने जा रहा है। यह भवन सिर्फ सीमेंट, ईंटों का भवन नहीं, यह भवन हमारे पूर्वजों के तप, तपस्या, त्याग बलिदान की अमिट धरोहर साबित होगा। इसमें पूर्वजों का आशीर्वाद, वर्तमान पीढ़ी के कार्य से निश्चित ही भारत विकसित भारत बन सके। जैन ने कहा- हमारी इच्छा है कि नया कार्यालय भवन दीपावली तक बन कर तैयार हो जाए और हम इसमें दीपावली पूजन कर सकें। प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सेनी ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज हॉर्मुज से भारत का तिरंगा लगा तेल, गैस के जहाज आसानी से निकल पा रहे हैं। कोटा देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर ने कहा- कांग्रेस राज में द्वेषतापूर्वक कार्यालय भूमि आवंटन निरस्त नहीं होता तो अब तक कोटा भाजपा को स्वंय का कार्यालय मिल चुका होता। कार्यक्रम में भवन निर्माण समिति संयोजक अजयपाल सिंह, कोटा शहर प्रभारी अजित मेहता व कोटा देहात प्रभारी मानसिंह बारहठ सहित कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *