Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today)

Actionpunjab
21 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (7 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

7 अप्रैल, मंगलवार को कई लोगों को पैसा, प्रमोशन या कामकाज में नया मौका मिलने के संकेत हैं। वृष राशि वालों के लिए नई शुरुआत, नया प्रोजेक्ट और प्रभावशाली ऑफर मिलने के योग हैं। मिथुन राशि वालों को मनचाही सफलता, सम्मान और आर्थिक फायदे के नए रास्ते मिल सकते हैं। कर्क राशि वालों को धन लाभ या करियर में अच्छा ऑफर मिल सकता है। सिंह राशि वालों के आज किए गए कामों से आने वाले दिनों में प्रमोशन मिल सकता है। कुंभ राशि वालों को प्रमोशन, इंक्रीमेंट या आर्थिक मजबूती मिलने के योग हैं। मीन राशि वालों के लिए नया प्रोजेक्ट, इंक्रीमेंट, निवेश और प्रॉपर्टी से जुड़े फायदेमंद मौके मिल सकते हैं।

टैरो कार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – द हीयरोफेंट आज का दिन परंपराओं, स्थापित नियमों और आध्यात्मिक सोच से जुड़ा रहेगा। आप पुराने मूल्यों और कायदे-कानूनों के प्रति अधिक झुकाव महसूस करेंगे। किसी अनुभवी गुरु या बड़े की सटीक सलाह सफलता की राह बना सकती है। यह समय नए प्रयोगों की बजाय आजमाए हुए रास्ते पर चलने का है। सामाजिक कामों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और आप नैतिकता को सबसे ऊपर रखेंगे।

करियर – किसी बड़े संस्थान या अनुभवी मेंटर के साथ जुड़ने का अच्छा अवसर मिल सकता है। सरकारी काम और लीगल डॉक्यूमेंट से जुड़े पेचीदा मामलों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अपनी मर्यादा और अनुशासन बनाए रखें, इससे आपकी साख बढ़ेगी। प्रोफेशनल कोर्स या वर्कशॉप जॉइन करने के लिए दिन अनुकूल है। लव – प्रेम संबंधों में आज गंभीरता और स्थायी कमिटमेंट की भावना मजबूत रहेगी। सिंगल जातक किसी पारंपरिक समारोह या पारिवारिक कार्यक्रम में जीवनसाथी जैसा व्यक्ति मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ धार्मिक यात्रा या किसी मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। बड़ों का आशीर्वाद रिश्ते को स्थिरता देगा। हेल्थ – योग, आयुर्वेद और ध्यान जैसी पारंपरिक पद्धतियां आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। गर्दन या कंधों में हल्की जकड़न हो सकती है, इसलिए सही पॉश्चर का ध्यान रखें। सात्विक भोजन और समय पर सोने की आदत एनर्जी लेवल बनाए रखेगी। लकी कलर – लेमन येलो, लकी नंबर – 3

वृष – एस ऑफ वांड्स आज का दिन नई ऊर्जा, उत्साह और शानदार शुरुआत का है। आपके भीतर रचनात्मकता तेजी से बढ़ेगी और नए आइडियाज जन्म लेंगे। लंबे समय से अटकी योजनाएं अचानक गति पकड़ सकती हैं। आप खुद को साहसी, आत्मविश्वासी और रिस्क लेने के लिए तैयार पाएंगे। यह समय अपनी प्रतिभा को सामने लाने और नई चुनौतियों को स्वीकार करने का है।

करियर – किसी नए और रोमांचक प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आपके पास काम करने का नया विजन और जबरदस्त जोश रहेगा। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी और लीडरशिप की सराहना होगी। अगर नई नौकरी की तलाश में हैं, तो प्रभावशाली ऑफर मिलने के संकेत हैं। अपनी कार्यक्षमता के दम पर आप प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलेंगे। लव – प्रेम संबंधों में आज नई ताजगी, जुनून और रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का सही समय है। पुरानी नीरसता खत्म होगी और आप साथ मिलकर नई यादें बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी एडवेंचर ट्रिप या नए शौक की शुरुआत हो सकती है। हेल्थ – शारीरिक रूप से बहुत सक्रिय और स्फूर्तिवान महसूस करेंगे। एनर्जी लेवल बनाए रखने के लिए वर्कआउट करें। सिर या आंखों में गर्मी की वजह से हल्की जलन महसूस हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। लकी कलर – ब्राइट आरेंज, लकी नंबर – 9

मिथुन – नाइन ऑफ कप्स आज का दिन इच्छा पूर्ति, आत्मसंतुष्टि और मानसिक सुख का है। आप खुद को भाग्यशाली और पूर्ण महसूस करेंगे। लंबे समय से संजोया गया कोई सपना हकीकत बन सकता है। सामाजिक समारोहों और उत्सवों में आपकी मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रहेगी। यह समय अपनी सफलता का आनंद लेने और खुद पर गर्व करने का है। आसपास का माहौल सकारात्मक रहेगा और मन प्रसन्नता से भरा रहेगा।

करियर – मनचाही सफलता और सम्मान मिलने के प्रबल योग हैं। आपके काम की वरिष्ठ अधिकारी भरपूर सराहना करेंगे। बिजनेस में बड़ा मुनाफा या नया लाभदायक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। ऑफिस में आपकी साख बढ़ेगी और आप टीम लीड करने की स्थिति में आ सकते हैं। आर्थिक लाभ के नए स्रोत खुलेंगे और निवेश के अच्छे नतीजे मिलेंगे। लव – प्रेम संबंधों में आज खुशी, संतुष्टि और गहरा सामंजस्य बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में रोमांस और आपसी समझ मजबूत रहेगी। एक-दूसरे की इच्छाओं का सम्मान करना रिश्ते को और मधुर बनाएगा। अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करें और साथ बिताए समय का आनंद लें। हेल्थ – किसी पुराने तनाव या शारीरिक परेशानी से राहत मिलने की संभावना है। योग और ध्यान के जरिए अपनी आंतरिक शांति को और मजबूत करें। पर्याप्त विश्राम लें और खुद के लिए समय निकालें। लकी कलर – रॉयल ब्लू, लकी नंबर – 4

कर्क – पेज ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन नई संभावनाओं, सीखने और व्यावहारिक शुरुआत का है। आपके पास धन लाभ या करियर से जुड़ा कोई ठोस प्रस्ताव आ सकता है। आप खुद को केंद्रित, अनुशासित और जमीन से जुड़ा महसूस करेंगे। किसी नए कौशल या विद्या को सीखने की जिज्ञासा बढ़ेगी। धैर्य और लगन से काम लेना आपको आगे बड़ी सफलता दिलाएगा।

करियर – आपकी सीखने की लगन और बारीकियों पर ध्यान देना वरिष्ठों को प्रभावित करेगा। बिजनेस में छोटे लेकिन सुरक्षित निवेश के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में अपनी कार्यकुशलता सुधारने के लिए नई तकनीक या टूल्स का सहारा लेंगे। आर्थिक मामलों में आपकी सूझबूझ और योजनाबद्ध सोच लाभदायक रहेगी। लव – प्रेम संबंधों में आज ईमानदारी, सुरक्षा और नई शुरुआत का अनुभव होगा। सिंगल जातकों को कार्यस्थल या किसी प्रोफेशनल मीटिंग में दिलचस्प व्यक्ति मिल सकता है। रिश्तों में दिखावे की बजाय भरोसे और समर्पण को महत्व देंगे। धैर्य और स्पष्ट संवाद से संबंध और मजबूत होंगे। हेल्थ – ताजी हवा और मिट्टी के संपर्क वाली गतिविधियां आपके लिए अच्छी रहेंगी। डाइट में पौष्टिक और प्राकृतिक चीजें शामिल करें। पर्याप्त पानी पिएं और खुद को प्रकृति के करीब रखें। लकी कलर – एमराल्ड ग्रीन, लकी नंबर – 5

सिंह – एट ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन मेहनत, कौशल विकास और पूरे समर्पण का है। आप अपने काम में बारीकियों पर बहुत गहराई से ध्यान देंगे। किसी हुनर में महारत हासिल करने के लिए यह अच्छा समय है। आप खुद को अनुशासित, धैर्यवान और लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित पाएंगे। यह समय शॉर्टकट की बजाय मेहनत से मजबूत नींव बनाने का है। आपकी लगन आगे चलकर बड़ी सफलता और सम्मान दिला सकती है।

करियर – आपकी कार्यकुशलता और बारीक समझ की सराहना होगी। किसी जटिल प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आप पूरी ऊर्जा लगाएंगे। ऑफिस में किए गए छोटे लेकिन जरूरी सुधार आगे बड़े प्रमोशन की नींव बन सकते हैं। अगर आप छात्र हैं, तो शोध और गहन अध्ययन के लिए दिन बहुत अच्छा है। लव – पार्टनर के साथ मिलकर घर या भविष्य की सुख-सुविधाओं को बेहतर बनाने की कोशिश होगी। रिश्तों में भावनाओं के साथ व्यवहारिकता और भरोसे को महत्व देंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आप अपनी पेशेवर उलझनों को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। धीरज और साफ बातचीत से रिश्तों में गहराई आएगी। हेल्थ – शारीरिक रूप से खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कंधों या हाथों में काम के दबाव से हल्की थकान हो सकती है, मसाज फायदेमंद रहेगी। स्टेमिना बढ़ाने के लिए प्रोटीन युक्त डाइट और नियमित वर्कआउट शुरू करें। लकी कलर – ब्राउन, लकी नंबर – 7

कन्या – फाइव ऑफ वांड्स आज का दिन प्रतिस्पर्धा, छोटे संघर्षों और वैचारिक मतभेदों का है। आप खुद को ऐसी स्थिति में पा सकते हैं जहां हर व्यक्ति अपनी बात मनवाना चाहता हो। ऊर्जा बिखरने से काम में रुकावट आ सकती है, लेकिन यही समय अपनी क्षमता साबित करने का भी है। बेवजह की बहस से बचकर अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाना समझदारी होगी। शांति बनाए रखें और दूसरों के विचारों को चुनौती की तरह लें, टकराव की तरह नहीं।

करियर – कार्यक्षेत्र में कड़ा कॉम्पिटिशन और टीम के भीतर खींचतान बनी रह सकती है। प्रोजेक्ट की डेडलाइन को लेकर सहकर्मियों के साथ बहस हो सकती है। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें और सिर्फ अपने टारगेट पर फोकस करें। नए आइडियाज पर काम करते समय विरोध का सामना करना पड़ सकता है। लव – प्रेम संबंधों में छोटी बातों पर तकरार या ईगो क्लैश के संकेत हैं। पार्टनर के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें। वैवाहिक जीवन में पुराने मुद्दे छेड़ने से बचें, वरना माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। एक-दूसरे की बात ध्यान से सुनना जरूरी रहेगा। हेल्थ – सिरदर्द परेशान कर सकता है, इसलिए भारी वर्कआउट से बचें। शरीर में गर्मी बढ़ने से ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव संभव है। ठंडी चीजें और पर्याप्त पानी अपने खानपान में जरूर शामिल करें। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 2

तुला – सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स आज का दिन उथल-पुथल से राहत और मानसिक शांति की ओर बढ़ने का है। पिछले कुछ समय की परेशानियों से बाहर निकलने का रास्ता अब साफ होने लगेगा। आप खुद को अधिक संतुलित और भविष्य के प्रति आशावान महसूस करेंगे। पुराने विवादों और भावनात्मक बोझ को पीछे छोड़ने का यह सही समय है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो आपके लिए नई दिशा दे सकते हैं।

करियर – किसी नए प्रोजेक्ट या विभाग में बदलाव की संभावना है। मुश्किल कामों को पूरा करने के लिए आप नई और सरल कार्यशैली अपनाएंगे। सहकर्मियों का अप्रत्याशित सहयोग आपके काम को आसान बना देगा। रिसर्च और डेटा एनालिसिस से जुड़े लोगों के लिए समय खास अनुकूल है। लव – पार्टनर के साथ किसी शांत और प्राकृतिक जगह पर घूमने की योजना बन सकती है। सिंगल जातकों को यात्रा या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए दिलचस्प व्यक्ति मिल सकता है। पुरानी बातों को कुरेदने की बजाय वर्तमान की खुशियों पर ध्यान देना ज्यादा अच्छा रहेगा। परिपक्वता और समझ से आप रिश्तों में नया संतुलन ला पाएंगे। हेल्थ – पानी के पास समय बिताना या तैराकी करना शरीर के लिए लाभकारी रहेगा। हल्का और सुपाच्य भोजन लेने से पाचन तंत्र बेहतर रहेगा। पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। लकी कलर – लाइट ग्रे, लकी नंबर – 4

वृश्चिक – पेज ऑफ स्वॉर्ड्स आज का दिन मानसिक सतर्कता, नई सूचनाओं और जिज्ञासा से भरा रहेगा। आपके पास कोई ऐसा संदेश या विचार आ सकता है जो भविष्य की योजना बदल दे। आप खुद को ऊर्जावान, खोजी और चुनौतियों के लिए तैयार पाएंगे। आसपास की गतिविधियों पर आपकी पैनी नजर रहेगी और आप भ्रम से अलग सच को पहचान पाएंगे। यह समय गपशप से बचकर तथ्यों के आधार पर काम करने का है।

करियर – रिसर्च, डेटा या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण लेकिन सफल रहेगा। ऑफिस में नई तकनीक और सॉफ्टवेयर सीखने का अच्छा मौका मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ बात करते समय अपने जरूरी आइडियाज सुरक्षित रखें। कार्यस्थल पर आपकी फुर्ती आपको दूसरों से आगे रखेगी। लव – रिश्तों में आज साफ, पारदर्शी और ईमानदार बातचीत की जरूरत रहेगी। पार्टनर के साथ अपने भविष्य की सोच और चिंताओं को खुलकर साझा करना फायदेमंद रहेगा। किसी नए रिश्ते में भावनाओं की बजाय तर्क और सच्चाई को ज्यादा महत्व दें। बातचीत के दौरान तीखे या कटु शब्दों से बचें। हेल्थ – डिजिटल स्क्रीन का उपयोग कम करें और बीच-बीच में आंखों को आराम दें। ताजी हवा में टहलना और पर्याप्त पानी पीना जरूरी रहेगा। देर रात तक जागने की आदत छोड़कर स्लीप साइकिल ठीक करें। लकी कलर – कैरेमल, लकी नंबर – 7

धनु – टेम्परेन्स आज का दिन जीवन में संतुलन, धैर्य और सामंजस्य लाने का है। आप विपरीत परिस्थितियों के बीच भी सुरक्षित और समझदारी भरा रास्ता निकाल लेंगे। आपकी मानसिक शांति और संयम आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। अलग-अलग विचारों और भावनाओं का सही संतुलन आपको सही फैसले तक ले जाएगा। यह समय जल्दबाजी का नहीं, बल्कि धीरे-धीरे स्थिरता से आगे बढ़ने का है।

करियर – टीम के भीतर चल रहे मतभेदों को आप अपनी समझदारी और संतुलित रवैये से शांत कर पाएंगे। अलग-अलग विभागों या प्रोजेक्ट्स के बीच तालमेल बैठाना आपके लिए आसान रहेगा। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना भविष्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। लव – प्रेम संबंधों में आज गहरी शांति, समझ और भावनात्मक जुड़ाव रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी सम्मान और पर्सनल स्पेस देने से मधुरता बढ़ेगी। रिश्तों में किसी भी तरह की अति से बचें और संतुलन बनाए रखें। अपने साथी की भावनाओं को धैर्य से सुनना आपके रिश्ते को मजबूत करेगा। हेल्थ – शरीर में तरल पदार्थों और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। योग और प्राणायाम से अपनी आंतरिक ऊर्जा को सही दिशा दें। लकी कलर – सेफ्रॉन, लकी नंबर – 1

मकर – द एम्परर आज का दिन अनुशासन, अधिकार और ठोस व्यवस्था का है। आप खुद को मजबूत, प्रभावशाली और निर्णय लेने में सक्षम महसूस करेंगे। आपकी तार्किक शक्ति और रणनीतिक सोच आज बहुत प्रभावशाली रहेगी। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए बहुत अहम साबित होगा। समाज और परिवार में आपका मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा।

करियर – कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप और प्रशासनिक क्षमता की सराहना होगी। अधूरी योजनाओं को आप अनुशासन के दम पर पूरा करेंगे। सरकारी कामों या उच्च अधिकारियों से जुड़ाव होने की संभावना है। आपकी निर्णय क्षमता और व्यवस्थित सोच आपको आगे ले जाएगी। लव – प्रेम संबंधों में आज स्थिरता और सुरक्षा का भाव मजबूत रहेगा। पार्टनर के प्रति अपनी जिम्मेदारियां आप गंभीरता से निभाएंगे। वैवाहिक जीवन में अनुशासन और मर्यादा बनाए रखना सुखद रहेगा। अपने साथी को भरोसे और सुरक्षा का एहसास देना रिश्ते को मजबूत करेगा। भावनाओं की अति से ज्यादा व्यवहारिकता आज काम आएगी। हेल्थ – रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अनुशासित डाइट फॉलो करें। कमर के निचले हिस्से या हड्डियों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें। जिम या भारी वर्कआउट शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। लकी कलर – ब्लॉसम पिंक, लकी नंबर – 6

कुंभ – किंग ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन आर्थिक संपन्नता, स्थिरता और भौतिक सुखों का है। आप खुद को बहुत व्यावहारिक, अनुशासित और सफल महसूस करेंगे। लंबे समय से किए गए निवेश और मेहनत का ठोस परिणाम सामने आ सकता है। समाज और परिवार में आपकी साख एक भरोसेमंद और मजबूत व्यक्ति के रूप में बढ़ेगी।

करियर – कार्यक्षेत्र में आपकी प्रबंधकीय क्षमता और वित्तीय समझ की हर तरफ सराहना होगी। रियल एस्टेट या बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन खास लाभकारी है। ऑफिस में पदोन्नति या वेतन वृद्धि को लेकर सकारात्मक चर्चा हो सकती है। अपनी कार्यकुशलता और अनुभव के बल पर आप कठिन लक्ष्य भी हासिल कर लेंगे। लव – प्रेम संबंधों में आज सुरक्षा, भरोसा और स्थिरता बनी रहेगी। पार्टनर के प्रति आपकी जिम्मेदारी और समर्पण रिश्ते को नई गहराई देगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति रहेगी और आप दोनों मिलकर भविष्य की मजबूत आर्थिक योजना बना सकते हैं। अपने साथी को कोई खास उपहार देकर खुश कर सकते हैं। हेल्थ – डाइट में पौष्टिक चीजें और ताजे मौसमी फल शामिल करें। दिनचर्या में अनुशासन बनाए रखें और बाहर के भारी भोजन से परहेज करें। लकी कलर – ब्लैक, लकी नंबर – 8

मीन – एस ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन भौतिक समृद्धि, नई शुरुआत और ठोस अवसरों का है। आपके जीवन में स्थिरता और आर्थिक सुरक्षा के नए रास्ते खुलेंगे। लंबे समय का परिश्रम अब परिणाम देने के लिए तैयार है। आप खुद को व्यावहारिक, केंद्रित और आश्वस्त महसूस करेंगे। नए निवेश या संपत्ति की योजना के लिए यह शुभ समय है। कोई कीमती अवसर या बहुमूल्य उपलब्धि मिल सकती है।

करियर – कार्यक्षेत्र में पदोन्नति, वेतन वृद्धि या नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के योग हैं। आपकी कार्यकुशलता और ईमानदारी की मैनेजमेंट सराहना करेगी। व्यापार विस्तार के लिए नई नीतियां लागू करना फायदेमंद रहेगा। बैंकिंग, फाइनेंस और रियल एस्टेट से जुड़े लोग विशेष रूप से सफल रहेंगे। लव – प्रेम संबंधों में सुरक्षा, भरोसा और भविष्य को लेकर गंभीरता बढ़ेगी। पार्टनर के साथ मिलकर बड़े आर्थिक लक्ष्य या संपत्ति से जुड़ी बात हो सकती है। सिंगल जातकों को कोई सुलझा हुआ और संपन्न व्यक्ति मिल सकता है। रिश्तों में दिखावे की बजाय मजबूत आधार और आपसी सहयोग पर जोर रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। हेल्थ – डाइट में पोषक तत्व और प्राकृतिक चीजें शामिल करें। नियमित व्यायाम से शारीरिक शक्ति और स्टेमिना बढ़ेगा। पर्याप्त नींद लेने से चेहरे पर चमक और शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 2

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *