7 दिन में PMO बदल गए:1 अप्रेल को पीसी सैनी को लगाया था, अब प्रवीण शर्मा को जिम्मा, पिछले PMO 7 साल रहे थे

Actionpunjab
1 Min Read




अलवर जिला अस्पताल के PMO (प्रमुख चिकित्सा अधिकारी) डॉ पीसी सैनी 7 दिन भी पूरे काम नहीं कर सके। 1 अप्रेल को उनको लगाया था। अब उनकी जगह डॉ प्रवीण शर्मा को पीएमओ के पद पर लगा दिया। पहले विभागीय तौर पर रिटायर हुए डॉ सुनील चौहान की जगह पीसी सैनी को लगाया लेकिन अब सरकार ने हस्तक्षेप करते हुए डॉ प्रवीण शर्मा को लगा दिया। जो जिला अस्पताल में ट्रोमा इमरजेंसी के इंचार्ज थे। असल में इनसे पहले डॉ सुनील चौहान करीब 7 सात तक पीएमओ के पद पर रहे हैं। वे 31 मार्च को रिटायर हो गए। उनकी जगह विभागीय तौर पर डॉ पीसी सैनी को जिम्मा सौंपा। लेकिन सरकार को यह मंजूर नहीं हुआ। 7 दिन में ही उनको बदल दिया गया। अचानक नए पीएमओ डॉ प्रवीण शर्मा के आदेश आ गए। यह पता चलते ही जिला अस्पताल के स्टाफ में यही चर्चा सबसे अधिक है कि पीएमओ पीसी सैनी को इतनी जल्दी क्यों बदला गया। बाद में पता चला कि सरकार के स्तर से आदेश हुए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *