आरती राव बोली, उनसे होता नेताओं के पेट में दर्द:नारनौल में पूर्व मंत्री डा. अभय सिंह पर बिना नाम लिए साधा निशाना

Actionpunjab
3 Min Read




हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का नांगल चौधरी में दिया गया एक बयान अब राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। बीते कल सोमवार को नांगल चौधरी में एक कार्यक्रम के दौरान आरती राव ने बिना किसी का नाम लिए अपने विरोधियों पर तीखा निशाना साधा और कहा कि वह किसी के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि काम के दम पर अपनी पहचान बनाने आई हैं। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए आरती राव ने कहा, “क्यों आई है? किसी के पेट में दर्द करने आई है क्या? अरे! मैं किसी के पेट में दर्द नहीं करती, वो खुद ही हो जाता है। मैं किसी के अगेंस्ट नहीं हूँ। मेरी किसी से पर्सनल लड़ाई नहीं है।” उनके इस बयान को स्थानीय राजनीति के संदर्भ में देखा जा रहा है। अपनी लकीर कर देंगे लंबी उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने अपने परिवार, खासकर दादा और पिता से एक सीख ली है। “अपनी लकीर को इतनी लंबी कर दो कि दूसरे की लकीर दिखे ही न। मैं यहां अपनी लकीर खींचने आई हूँ, किसी और की मिटाने नहीं। अगर कोई काम करता है तो लकीर अपने आप लंबी हो जाती है, और अगर काम नहीं करता तो नहीं होती।” पूर्व मंत्री पर की ओर है इशारा राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आरती राव का यह बयान सीधे तौर पर नांगल चौधरी के पूर्व विधायक और भाजपा नेता डॉ. अभय सिंह की ओर इशारा माना जा रहा है। गौरतलब है कि डॉ. अभय सिंह और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के बीच लंबे समय से राजनीतिक मतभेद रहे हैं। आरती राव राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं, ऐसे में उनके हर दौरे और बयान को स्थानीय राजनीति के नजरिए से देखा जाता है। सोशल मीडिया पर होती है बयानबाजी नांगल चौधरी क्षेत्र में जब भी आरती राव या राव इंद्रजीत सिंह का दौरा होता है, तो सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच बयानबाजी तेज हो जाती है। ऐसे में आरती राव का यह बयान भी उसी सियासी खींचतान के बीच आया है, जिसने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। प्रतिक्रिया का इंतजार हालांकि आरती राव ने अपने भाषण में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। अब देखना होगा कि इस बयान पर उनके विरोधी या अन्य नेता क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *