न्यू चंडीगढ़ में पत्नी को पति ने चाकू से गोदा:बोला – क्या चाहती है, फिर पीठ-कमर पर किए कई वार

Actionpunjab
1 Min Read




न्यू चंडीगढ़ में एक कपड़ों के शोरूम में काम करने वाली महिला सेल्समैन पर उसके ही पति ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में 28 साल की प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी ने उसकी पीठ और कमर के ऊपरी हिस्से पर कई वार किए। घटना के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। कोर्ट ने उसे हर महीने 5 हजार रुपए खर्च देने के आदेश दिए थे, जिससे वह बचना चाहता था। घटना वाले दिन आरोपी पहले ही शोरूम के बाहर पहुंच गया था। उसने पत्नी से पूछा, “क्या चाहती हो?” इस पर महिला ने जवाब दिया, “मैं लड़के का हक चाहती हूं।” यह सुनकर वह गुस्से में आ गया और उस पर हमला कर दिया। घायल महिला को गंभीर हालत में चंडीगढ़ के सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी हीरा लाल के खिलाफ मुल्लांपुर थाने में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं….

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *