प्रयागराज जीआरपी ने शातिर मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार:चोरी का मोबाइल बरामद, प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास से पकड़ा गया

Actionpunjab
2 Min Read




प्रयागराज जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पास से एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का एक कीमती मोबाइल फोन बरामद किया गया है। यह कार्रवाई रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में बढ़ती चोरी व छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। यह गिरफ्तारी आज सुबह जीआरपी प्रयागराज के प्रभारी अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उप-निरीक्षक अरविंद यादव और आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अभियुक्त अजय कुमार को सुबह करीब 11:50 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 6 के बाहर दिल्ली एंड की तरफ रेलवे कॉलोनी जाने वाली सड़क से संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 22 वर्षीय अजय कुमार पुत्र इंद्रपाल के रूप में हुई है। वह वर्तमान में नैनी की जेल रोड कॉलोनी में रहता है और मूल रूप से फतेहपुर जनपद के खागा थाना अंतर्गत ग्राम धुमई का निवासी है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से IQOO कंपनी का Z9s मॉडल का एक मिंट ग्रीन रंग का मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15,000 रुपये है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह रेलवे स्टेशनों और चलती ट्रेनों में यात्रियों की लापरवाही का फायदा उठाकर उनके मोबाइल और अन्य कीमती सामान चुराता था। वह चोरी किए गए सामान को बेचकर अपनी जरूरतों और ऐश-ओ-आराम के लिए पैसे जुटाता था। जीआरपी प्रयागराज पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *