मोगा में AAP के शहरी प्रधान कांग्रेस में शामिल:मनोहर लाल पोपली ने परिवार समेत छोड़ी पार्टी, बोले- जनता की सेवा का माहौल नहीं मिला

Actionpunjab
2 Min Read




मोगा में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व शहरी प्रधान मनोहर लाल पोपली अपने परिवार सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस घटनाक्रम को ‘आप’ के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, जबकि कांग्रेस के लिए इसे मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। यह सदस्यता जिला कांग्रेस कमेटी मोगा के अध्यक्ष हरी सिंह खाई और हलका इंचार्ज मालविका सूद की अगुवाई में हुई। दोनों नेताओं ने मनोहर लाल पोपली और उनके परिवार का स्वागत किया। इस अवसर पर पोपली को वार्ड नंबर 12 का इंचार्ज भी नियुक्त किया गया। कांग्रेस की नीतियों और जनहित कार्यों से प्रभावित- पोपली
मनोहर लाल ने बताया कि वह कांग्रेस की नीतियों और जनहित कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी में रहते हुए उन्हें जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का उचित माहौल नहीं मिला, जिसके कारण उन्होंने यह निर्णय लिया uw। बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत- मालविका सूद
वहीं मालविका सूद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित और समाज की भलाई के लिए काम करती रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी की मजबूत विचारधारा के कारण लोग लगातार कांग्रेस से जुड़ रहे हैं, जो आने वाले समय में बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत है। झूठे वादों और भ्रामक राजनीति से लोग तंग
सूद ने आगे कहा कि पंजाब के लोग अब झूठे वादों और भ्रामक राजनीति से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल पोपली जैसे अनुभवी नेता का कांग्रेस में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि लोगों का भरोसा कांग्रेस पर बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर पोपली का किया स्वागत
इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर पोपली का स्वागत किया और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा जताई। कांग्रेस नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पार्टी पंजाब में और मजबूत होकर उभरेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *