फरीदाबाद कोर्ट में वकीलों में हाथापाई:जमानत की सुनवाई के दौरान हुआ विवाद, पुलिस को बुलाना पड़ा, महिला वकील से अभद्र व्यवहार का आरोप

Actionpunjab
2 Min Read




फरीदाबाद की जिला अदालत में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब WTC के मालिक आशीष भल्ला की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि वकीलों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई की नौबत आ गई और स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, अदालत में आशीष भल्ला की जमानत याचिका पर सुनवाई हो रही थी। इस दौरान प्लॉट खरीदारों की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता सत्य प्रकाश यादव ने जमानत का कड़ा विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के वकीलों के बीच बहस शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में विवाद में बदल गई। महिला वकील के साथ अभद्र व्यवहार आरोप है कि इस दौरान WTC पक्ष की एक महिला वकील के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैंसला भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि बार प्रधान को लेकर की गई एक कथित टिप्पणी के बाद दोनों पक्षों के वकीलों के बीच कहासुनी और बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में वकील अदालत की पहली मंजिल पर पहुंच गए, जिससे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस को बुलाया गया। एसीपी सेंट्रल राजीव कुमार और एसएचओ रणवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ाई पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर अधिवक्ता सत्य प्रकाश यादव को पुलिस सुरक्षा में कोर्ट परिसर से बाहर निकाला, ताकि किसी तरह की और झड़प न हो। घटना के समय एडीजे-1 सुधीर जीवन अदालत में मौजूद थे या नहीं, इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अदालत परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *