![]()
पृथला से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया और पलवल मार्किट कमेटी के चेयरमैन पकंज विरमानी के बीच एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस विधायक ने अपने अनाज मंडी के दौरे के दौरान चैयरमेन के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। विधायक ने कहा कि चेयरमैन तुमको नहीं पता बेर की…. किस तरफ होती है किसने चैयरमेन बना दिया तुमको। आ गया खामाका। विधायक के बयान पर पलटवार करते हुए चेयरमैन ने कहा कि हम उनकी उम्र का लिहाज करते है। वो अपनी मर्यादा भूल चुके हैं। कांग्रेस पार्टी के दबाव में गलत भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दोनों ही बौखलाए हुए परेशान घूम रहे हैं। हम पाकिस्तान से आकर नही बसे। यहीं पर हमारे परिवार वालों ने खेती की है। हम जबाव देना जानते हैं लेकिन हम उनके खिलाफ कोई टिप्पणी नही करेंगे। अब ये विडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अनाज मंडी में दौरे पर पहुंचे थे विधायक कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया सोमवार को पलवल अनाज मंडी में दौरे के लिए पहुंचे थे। जहां पर वो अनाज मंडी स्थित मार्किट कमेटी के ऑफिस के बाहर पहुंचे थे। जहां पर पहले दोनों के बीच में नोकझोंक हुई। विधायक ने कहा कि जिसको मंडी का चेयरमैन बनाया है वो कोई किसान नही है। किसानों की परेशानियों के बारे में उसको कुछ पता नही। अब जानिए पूरी नोकझोंक कांग्रेस विधायक और मार्किट कमेटी के चेयरमैन के बीच में नोकझोंक हो रही थी। विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया चेयरमैन को बोल रहे थे कि मंडी में किसानों को ट्रैक्टर लाते समय परेशानी हो रही है। जब पहले से उनका रजिस्ट्रेशन हुआ पड़ा है तो उनको गेट पर घंटो लाइनों में क्यों लगाया जा रहा है। जिन लोगों ने धान घोटाला किया उन पर कार्रवाही करने की बजाय किसानों को क्यों परेशान कर रहे हों। इस पर मार्किट कमेटी के चेयरमैन ने विधायक को कहा कि सरकार अनाज खरीद में पूरी पारदर्शिता बरत रही है। किसी भी किसान को कोई परेशानी नही हो रही है। मंडी में पहुंचने के बाद कुछ दी देर में ट्रैक्टर को गेट पास मिल रहा है। अब जो जरूरी प्रक्रिया है उसको तो पूरा करना ही पड़ता है। वो खुद एक किसान परिवार से आते हैं, किसानों के क्या अच्छा वो समझते हैं। बोले- 20 साल प्रधान रहा हूं चेयरमैन की बात पर पलटवार करते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि चेयरमैन साहब आपको कुछ पता नही है। तुमको मेरे से ज्यादा जानकारी नही है। मंडी में 20 साल प्रधान रहा हूं। इसलिए तुमको मुझसे ज्यादा नहीं पता है। कल का आ गया तू, तुझको क्या पता मंडी में कैसे काम होता है। तूझे ये पता नही है बेर की… किस तरफ होती है। आकर बन रहा है चेयरमैन। किसने बना दिया इसको चेयरमैन। इसको गलत तरीके से चेयरमैन बनाया है। ये बताओ, इस इलाके में कोई किसान नही है क्या, जो इसको बना दिया। ये कोई किसान नही है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि वो ये नही कह रहे कि सरकार अपना आदमी ना बनाए। लेकिन कम से कम पार्टी में से किसी किसान नेता को बना देते। हमारी लोगों के प्रति जबावदेही बनती है। किसान परेशान है तभी तो वो मंडी में आये है। उनको मंडी में बिना किसी कारण के आने का कोई शौक थोड़े ना है। मार्किट कमेटी चेयरमैन बोले- उम्र का लिहाज किया कांग्रेस विधायक के इस बयान पर पलटवार करते हुए मार्किट कमेटी चेयरमैन पंकज विरमानी ने कहा कि विधायक उनसे बहुत बड़े हैं और वो उनकी उम्र का लिहाज कर रहे हैं। वो अपनी भाषा की मार्यादा भूल चुके हैं। कांग्रेस पार्टी के दबाव में वो अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनका काम है कि अगर को ऑफिस पर आता है तो उसका मान-सम्मान करने का। जब विधायक यहां पर आये थे तो वो खुद ऑफिस के अंदर से निकलकर बाहर उनके सम्मान के लिए आए। लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता परेशान और बौखलाए हुए घूम रहे हैं। हम उनको अपना बुजुर्ग मानते हैं। लेकिन कांग्रेस के लोगों को ये ही पता नही है कि उनको बोलना क्या है। विधायक उनके किसान होने पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने अपने खेतों की फर्द प्रशासन को जमा कराई हुई है। उनके परिवार में गांव के पंच और सरपंच रहे हैं। खेल मंत्री के करीबी हैं चेयरमैन मार्किट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के करीब हैं। उनको चेयरमैन बनाने में सबसे अहम योगदान खेल राज्य मंत्री का रहा है। इससे पहले वो किसी पद पर नही रहे है। लेकिन बीजेपी में पिछले काफी लंब से समय से हैं। साल 2025 में सितंबर में उन्हें पलवल अनाज मंडी मार्किट कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था। जबकि वाइस चेयरमैन संदीप गोयल को बनाया गया था। जिन्होंने कुछ समय के बाद इस पद को छोड़ दिया था। हुड्डा के करीबी हैं विधायक पृथला विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के करीबियों में की जाती है। उन्होनें साल 2009 में पृथला से पहला चुनाव कांग्रेस की टिक पर लड़ा, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद साल 2014 में कांग्रेस ने उनको अपना वोट दिया। लेकिन वो चुनाव हार गए। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया, लेकिन इस बार भी उनको हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद साल 2024 में हुए विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने उनको फिर से अपनी टिकट पर मैदान में उतार दिया। इस बार उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार को 20,541 वोटों से हराकर जीत हासिल की। पृथला विधानसभा से वो दूसरी बार विधायक बने हैं।
पलवल में कांग्रेस MLA और कमेटी चेयरमैन के बीच नोकझोंक:विधायक तेवतिया बोले-किसने बना दिया तुमको चेयरमैन, पंकज बोले-उम्र का लिहाज किया
Leave a comment