श्रमिकों को 5 किलो के एलपीजी सिलेंडर दिए

Actionpunjab
1 Min Read




जालंधर | खाड़ी युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई में बाधा न आए, इसके प्रबंधन में जालंधर का फूड एवं सप्लाइज विभाग लगातार मॉनीटरिंग कर रहा है। प्राथमिकता के आधार पर फैक्ट्रियों के श्रमिकों को 5 किलो वजन वाले एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए। जिला फूड एवं सप्लाइज अधिकारी नरिंदर सिंह मंगलवार को राओवाली इंडस्ट्री जोन पहुंचे। इस दौरान राओवाली इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान शांत कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। एक सिलेंडर 576 रुपए में मिल रहा है। छोटे-छोटे श्रमिक परिवार दूसरे राज्यों से आकर जालंधर में काम कर रहे हैं। राओवाली इंडस्ट्री एसोसिएशन ने श्रमिकों की घरेलू गैस की चिंता दूर करने के लिए विभाग में मामला रखा था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *