फर्रुखाबाद में विधायक की आढ़त में लगी आग:शॉर्ट-सर्किट से हादसा, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया; कागजात-फर्नीचर जले

Actionpunjab
1 Min Read




फर्रुखाबाद की सातनपुर मंडी में मंगलवार रात भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर की आढ़त में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना में आढ़त के कागजात और फर्नीचर जलकर खाक हो गए। भोजपुरी विधायक नागेंद्र सिंह राठौर की यह आढ़त सातनपुर मंडी में टीन शेड में स्थित है। यह मेसर्स अजय एंड ब्रदर्स और एमपी ब्रदर्स के नाम से आलू का कारोबार करती है। इसकी देखरेख उनके पुत्र अजय राठौर ‘कल्लू’ करते हैं। मंगलवार देर शाम आढ़त से धुआं और लपटें उठती देख गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि, जब तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जाता, तब तक आढ़त में रखे महत्वपूर्ण कागजात, फर्नीचर और अन्य सामान जल चुके थे। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *