9 किलो चांदी के गहनों के साथ तीन चोर गिरफ्तार:जालोर में चोरी की, पाली में नाकाबंदी में पकड़े गए

Actionpunjab
1 Min Read




जालोर में चोरी कर भाग रहे तीन शातिर चोर पाली में नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए। उनके पास एक बैग में पुलिस को करीब 9 किलो चांदी के गहने और कुछ आर्टिफिशल ज्वेलरी भी मिली। जिसे जब्त कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की बाइक भी जब्त की गई। सीओ ग्रामीण अमरसिंह रत्नू ने बताया कि जेतपुर थानाप्रभारी अरूण कुमार मयजाप्ता ने बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे नाकाबंदी की थी। इस दौरान जालोर की तरफ से बाइक पर तीन युवक आते नजर आए। जिनके पास एक बैग था। नाकाबंदी देख तीनों घबरा गए। ऐसे में तीनों को रोका बैग के बारे में पूछताछ की तो तीनों घबरा गए। ऐसे में पुलिस ने उनका बैग चेक किया तो दंग रह गए। बैग में करीब 9 KM चांदी के गहने और कुछ आर्टिफिशल ज्वेलरी थी। इसको लेकर जब आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने जालोर जिले के मोदरान में रेलवे स्टेशन के पास एक ज्वेलरी शॉप से चोरी करना बताया। इस पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चांदी की ज्वेलरी और बाइक जब्त की मामले की जांच शुरू की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *