जींद में रंगदारी के 3 आरोपियों को बाजार में घुमाया:भट्‌ठा संचालक से मांगे 2 करोड़, सोनीपत- दिल्ली के रहने वाले, लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया

Actionpunjab
2 Min Read




जींद जिले में जुलाना पुलिस ने 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों को कस्बे के बाजार में घुमाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के समर्थन में नारे लगाए। बता दें कि, यह मामला 24 मार्च का है। जुलाना के जींद-रोहतक मार्ग पर स्थित ओम भट्ठे के संचालक अनूप से 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। अनूप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मार्च को दोपहर करीब 4 बजे उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उन्हें 2 करोड़ रुपए तैयार रखने की धमकी दी थी। खुद को बताया था लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य
उसी दिन रात करीब 9 बजे उसी नंबर से दोबारा व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें आरोपी ने फिरौती की मांग दोहराई और जल्द से जल्द पैसे का इंतजाम करने को कहा। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य रणदीप मलिक बताया था। भट्ठा संचालक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने अब इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोनीपत निवासी आयुष, दिल्ली निवासी यश और अंकित के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जुलाना से जींद ले जाया गया है। जिसके बाद तीनों आरोपियों को बाजार में घुमाया गया है। हालांकि, पुलिस अधीक्षक इस मामले का विस्तृत खुलासा करेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *