![]()
असंध में फायर ब्रिगेड के ट्यूबवेल से केबल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें काबू किया। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। जिला पुलिस करनाल की सीआईए असंध टीम ने उप निरीक्षक सुलिंदर सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की। मुख्य सिपाही रमेश कुमार की अध्यक्षता में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रतक रोड असंध से सुमित पुत्र बंशीलाल और कुलदीप पुत्र रामसरोवर निवासी गांव रंगरूटीखेड़ा, जिला करनाल को गिरफ्तार किया। 20 जनवरी की रात हुई थी चोरी
जांच अधिकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सुरेन्द्र कुमार उप दमकल केंद्र असंध में एलएफएम के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने थाना असंध में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी की रात अज्ञात व्यक्तियों ने ट्यूबवेल (हाइड्रेट) से केबल चोरी कर ली थी। 21 जनवरी को मामला दर्ज, जांच से खुला राज
शिकायत के आधार पर 21 जनवरी को थाना असंध में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और अन्य तकनीकी माध्यमों का सहारा लिया, जिससे आरोपियों की पहचान हो सकी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एक दिन के रिमांड पर भेजे गए आरोपी
पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।
करनाल में ट्यूबवेल से केबल चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार:CCTV और तकनीकी जांच से खुला राज, पुलिस ने रिमांड पर लिया
Leave a comment