![]()
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार राज्य में आज से अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप रहने कारण गर्मी बढ़ सकती है। राजस्थान में पिछले कुछ समय से चल रहा आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर धीमा हो गया है। बुधवार को कुछ शहरों के अलावा अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा। वहीं, बीते 20 दिन में बदले मौसम के अप्रैल में भी ठंडक का एहसास हो रहा है। दिन का तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री नीचे दर्ज हो रहा है। कुछ शहरों में हल्की बरसात पिछले 24 घंटों में अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, झुंझुनूं, अलवर, करौली और फलोदी के इलाकों में हल्के बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। करौली के टोडाभीम में 4 मिमी, अलवर के पास बानसूर और बहरोड़ में 2-2 मिमी, झुंझुनूं के सुजानगढ़ और बुहाना में 2-2 मिमी, फलोदी के लोहावट में 5 मिमी बरसात दर्ज हुई। जयपुर के पास कोटपूतली इलाके में भी 2 मिमी पानी बरसा। बीसलपुर डैम में एक सेंटीमीटर से ज्यादा पानी आया जयपुर को पानी सप्लाई करने वाले बीसलपुर बांध में भी लगातार बारिश के कारण पानी की आवक हुई है। डैम में पिछले कुछ दिनों में एक सेंटीमीटर से ज्यादा पानी आया है। वर्तमान में बांध का जलस्तर 314.51 आरएल मीटर पर स्थिर है। पिछले वर्ष 8 अप्रैल 2025 को यह 313.56 आरएल मीटर था। इस बार 16.94 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल में भी सुबह-शाम ठंड बीते करीब 20 दिन में आए अलग-अलग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण गर्मी का पारा चढ़ा नहीं है। बुधवार को भी सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास हुआ। हालांकि, बारिश का दौर थमने से जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, फतेहपुर और दौसा में दिन में धूप निकलने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई। दिन का सबसे अधिक तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया। वहीं, जयपुर, पिलानी, सीकर, कोटा, उदयपुर, चूरू, बीकानेर में कल अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे (5 से 8 डिग्री तक) दर्ज हुआ। अब आगे क्या? मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में अब अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप निकलेगी। इस दौरान तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी और दिन में गर्मी बढ़ने लगेगी।
राजस्थान में आंधी-बारिश के कारण अप्रैल में भी हल्की ठंड:5 ज्यादा शहरों में पानी बरसा, जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
Leave a comment