![]()
हरियाणा के पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर फुलवाड़ी चौक के पास हुए सड़क हादसे में दिल्ली के एक युवक की मौत हो गई। ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा लोडिंग टेंपो ट्राली से टकरा गया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना तब हुई, जब दिल्ली के बक्कर वाला निवासी अंकित महिंद्रा कंपनी का लोडिंग टेंपो में मथुरा से दिल्ली की ओर सामान लेकर जा रहा था। फुलवाड़ी चौक के पास उसके आगे चल रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम अचानक ब्रेक लगने से अंकित का टेंपो ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सदर थाना प्रभारी सुंदरपाल के अनुसार, मृतक अंकित के पिता रमेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर रमेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पलवल में ट्रॉली से टकराया टेंपो, युवक की मौत:ड्राइवर ने अचानक लगाए ब्रेक, मथुरा से आ रहा था, दिल्ली का रहने वाला
Leave a comment