रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत जारी:हाथरस में एजेंसियों पर लंबी कतारें, उपभोक्ता परेशान

Actionpunjab
1 Min Read




हाथरस जिले में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत बनी हुई है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों पर रोजाना लंबी कतारें देखी जा रही हैं और कई स्थानों पर हंगामे की स्थिति भी बन रही है। आज सुबह भी, तालाब ओवरब्रिज के नीचे स्थित श्याम गैस एजेंसी पर उपभोक्ता सुबह 6 बजे से ही लाइन में लग गए थे। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वे घंटों से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सिलेंडर नहीं मिल पाया है। भगवंतपुर हतीसा निवासी राहुल ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर के लिए चक्कर लगा रहे हैं। आज भी एजेंसी आने पर उन्हें बताया गया कि सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं। सुबह से लाइन में खड़े नहीं मिला गैस सिलेंडर… राया निवासी सचिन ने भी अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा कि वे कल भी आए थे और आज सुबह से लाइन में खड़े हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है। उनके घर में रसोई गैस खत्म हो चुकी है। हालांकि, जिला प्रशासन का दावा है कि जिले में रसोई गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और किल्लत जैसी कोई स्थिति नहीं है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *