पटियाला में 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, सभी जगह चैकिंग जारी,बच्चों को सुरक्षित घर भेजा

Actionpunjab
2 Min Read




पंजाब के पटियाला में उस समय हड़कंप मच गया जब करीब 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिली। धमकी मिलते ही स्कूल प्रबंधन और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी स्कूलों को खाली करवा दिया और बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई जानकारी के मुताबिक, यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी, जो कई बड़े स्कूलों को प्राप्त हुई। इनमें भूपिंद्रा इंटरनेशनल स्कूल समेत अन्य नामी स्कूल शामिल बताए जा रहे हैं। जैसे ही ईमेल स्कूल प्रिंसिपलों तक पहुंची, तुरंत अलर्ट जारी किया गया और एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी गई। स्कूलों को खाली करवाया पुलिस ने किया सर्च मौके पर पुलिस प्रशासन, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें पहुंच गईं। स्कूल परिसरों को पूरी तरह खाली करवाकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हर कोने की जांच की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टाला जा सके। नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। शुरुआती जांच में अब तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने अभिभावकों को भी सूचित कर दिया है और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। गौरतलब है कि इस तरह की धमकी भरी ईमेल का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले चंडीगढ़ की अदालतों समेत कई संस्थानों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल पुलिस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *