![]()
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एक कोठी से अवैध शराब पकड़ी गई है। आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा था। छापे में घर से बड़ी संख्या में महंगे ब्रांड की खाली बोतलें और सस्ती शराब मिली है। यहां पर सस्ती शराब को महंगे ब्रांड में रिफिल किया जा रहा था। नकली शराब बनाने की सूचना पर गुरुवार को आबकारी विभाग ने रतनपुरा में एक घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके से बड़ी संख्या में नामी ब्रांड की बोतलें, क्वार्टर, ढक्कन सहित खाली और भरी हुई बोतलें बरामद की गईं। टीम को आशंका है कि यहां नकली शराब तैयार कर बाजार में सप्लाई की जा रही थी। यह मकान एक ऐसे व्यक्ति ने किराए पर लिया था जो क्षेत्र के एक शराब ठेके पर सेल्समैन के रूप में कार्य करता है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है और उससे जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। आबकारी विभाग की टीम बरामद माल का आंकलन करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही बड़ी कार्रवाई और खुलासे हो सकते हैं।
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
आगरा में कोठी में शराब की रिफिलिंग पकड़ी:सस्ती शराब को महंगे ब्रांड की बोतलों में भरकर बेचने की आशंका, खाली बोतलें और ढक्कन बरामद
Leave a comment