फरीदकोट में 2 ड्रग तस्कर गिरफ्तार:106 ग्राम हेरोइन और एक लाख कैश बरामद, फिरोजपुर से लाए था नशा

Actionpunjab
2 Min Read




फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ जैतो की टीम ने हेरोइन और ड्रग मनी सहित दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 106 ग्राम हेरोइन और एक लाख 17 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों का एक मोबाइल फोन और एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी जब्त किया है। आरोपियों की पहचान फिरोजपुर निवासी अनित और जैतो निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ लवी के रूप में हुई है। पेड़ के नीचे मोटरसाइकिल पर बैठे थे आरोपी
पुलिस के अनुसार, एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन के निर्देश पर नशे के खिलाफ मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ जैतो की टीम चेकिंग कर रही थी। जब पुलिस टीम नहर पुल के पास पहुंची तो दो युवक लिंक रोड के पास एक पेड़ के नीचे मोटरसाइकिल के साथ बैठे दिखाई दिए। पुलिस को देख आरोपियों ने की भागने की कोशिश
पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनसे हेरोइन और नकदी बरामद हुई। इस मामले में इनके खिलाफ थाना जैतो में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सीमावर्ती क्षेत्र से लाकर आगे सप्लाई करने वाले थे-डीएसपी
इस मामले में डीएसपी जैतो इकबाल सिंह संधू ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ सीमावर्ती क्षेत्र फिरोजपुर से लाकर आगे सप्लाई करने वाले थे। पुलिस अब आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहन जांच कर रही है। एक आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं कई मामले
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से हरप्रीत सिंह उर्फ लवी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी और अन्य गंभीर धाराओं के तहत 4 मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जा रहा है, ताकि आगे की पूछताछ की जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *