कोटा में दोस्त ने दोस्त की ली जान:मामूली कहासुनी पर चाकू से की हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Actionpunjab
2 Min Read




कोटा शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र में एक मामूली कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक दोस्त ने ही अपने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना वीर सावरकर नगर इलाके की है, जहां आज रात करीब साढ़े 8 बजे वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतक शब्बीर उर्फ सबीर ठेला लगाता था आरोपी, जो उसका ही परिचित और दोस्त था, ठेले के पास बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब शब्बीर अपना ठेला समेटकर घर लौट रहा था, तभी आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शब्बीर को तुरंत न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही महावीर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। कि दोनों युवक पहले से एक-दूसरे को जानते थे और शाम से साथ थे। प्रारंभिक जांच में मामूली विवाद को ही हत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *