![]()
अयोध्या के पुलिस लाइन सभागार में उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम के तहत प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या पुलिस महिलाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता पर लेती है। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।मिशन शक्ति केंद्र हर थाने पर 24×7 महिला अधिकारी तैनात, ताकि महिलाएं बिना संकोच थाने आ सकें और समस्या का समाधान हो। इस कार्यक्रम के दौरान PCS 2024 चयनित हुई महिलाए सोनम यादव व अनामिका मिश्रा – SDM, स्नेहिल श्रीवास्तव – नायब तहसीलदार, साक्षी पटेल – कमर्शियल टैक्स ऑफिसर 2. अन्य चयनित: सुप्रिया यादव – समीक्षा अधिकारी, अंशिका पाठक – GST इंस्पेक्टर को एसएसपी ने सम्मानित किया. 10 महिला आरक्षी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया इस क्रम मे समाज सेवा करने वाली महिलाओ मे भारती सिंह, कविता मिश्रा,नीलम शुक्ला, प्रीति मौर्या, एकता सिंह व प्रधानाचार्य कुसुम लता और पुलिसकर्मी मे उप निरीक्षक संजीता विश्वास सहित 10 महिला आरक्षी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर SP नगर चक्रपाणि त्रिपाठी, SP ग्रामीण बलवंत चौधरी, ASP शुभम जैन का सहयोग रहा। संचालन CO नगर श्रीयश त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति से जुड़े पुलिसकर्मी, गणमान्य नागरिक व छात्राएं मौजूद रहीं।
अयोध्या में मिशन शक्ति चरण-5 का दूसरा फेज:PCS 2024 चयनित हुई महिलाओं को एसएसपी ने सम्मनित किया
Leave a comment