![]()
गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर बुधवार को बस और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गया। घटना उस वक्त हुआ अब रोडवस बस सड़क किनारे सवारी उतार रही थी। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस पूरी घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। टक्कर लगते ही बस के अंदर बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। लोग घबराकर अपनी सीटों से उठ गए। आसपास मौजूद लोग भी मौके पर बड़ी संख्या में जुट गए और हालात को संभालने में मदद करने लगे।
पढिए पूरा मामला यह घटना गोरखपुर के गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बस सवारियों को उतारने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रेलर के आगे का हिस्सा भी टूट गया। इस हादसे में राहत की बात यह रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। बस में कुल 38 यात्री सवार थे। अगर टक्कर और तेज होती, तो बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिस ने शुरू की जांच हादसे के बाद बस के परिचालक अखिलेश कुमार ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर संबंधित लोगों को थाने बुलाया। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की।परिचालक के अनुसार, बस गोरखपुर डिपो की थी और बड़हलगंज की ओर से आ रही थी।
गोरखपुर में बस को ट्रेलर ने ठोका, देखें CCTV:फोरलेन पर मची अफरातफरी, सभी यात्री सुरक्षित
Leave a comment