Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today)

Actionpunjab
22 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (10 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

10 अप्रैल, शुक्रवार को कई राशियों के लिए पैसा, काम, सम्मान, नई जिम्मेदारी और रिश्तों में सुधार के संकेत बन रहे हैं। कर्क राशि वालों को धन लाभ के योग हैं। सिंह राशि वालों की मेहनत का फायदा मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों को अचानक अच्छे मौके मिलेंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।

धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पदोन्नति या इंक्रीमेंट होने की संभावना है। मकर राशि वालों के उलझे हुए मामले सुलझने के योग हैं। घर में खुशियां बढ़ेंगी। कुंभ राशि वालों को नई जिम्मेदारियां और रुका पैसा मिल सकता है। रिश्तों में स्पष्टता भी आएगी। वहीं कुछ राशियों को गुस्से, दुविधा और गलत फैसलों से बचकर आगे बढ़ना होगा।

मेष – द टॉवर आज घरेलू वातावरण में अचानक बदलाव आने के संकेत हैं। संतान से जुड़ा कोई अनपेक्षित मुद्दा चर्चा का केंद्र बन सकता है। सगे-संबंधियों के साथ वैचारिक मतभेद या नोकझोंक हो सकती है। साझेदारी में दरार आने या किसी महत्वपूर्ण फैसले में रुकावट की आशंका है। आर्थिक लेनदेन के मामले उलझ सकते हैं। घर में थोड़ी अव्यवस्था रहेगी। समय पर मदद न मिलने की वजह से मन खिन्न हो सकता है।

करियर – ऑफिस में अचानक हुए बदलावों से गुजरना पड़ सकता है। विधि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए किसी मामले में आया अप्रत्याशित मोड़ परेशानी बढ़ा सकता है। डेटा एनालिस्ट्स पर काम का दबाव बढ़ेगा। कलाकारों को कड़ी मेहनत के बावजूद समय पर पहचान मिलने में देरी हो सकती है। लव – निजी जीवन में दुविधा बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अचानक बहस होने की आशंका है। किसी करीबी मित्र के साथ गलतफहमी रिश्तों में कड़वाहट ला सकती है। आपका साथी आपकी भावनाओं का गलत अर्थ निकाल सकता है। ये बदलाव आपके रिश्तों की मजबूती को परखेंगे। हेल्थ – भारीपन और थकान बनी रहेगी। एक्सरसाइज न करना कमजोरी बढ़ा सकता है। आज स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और जरूरत पड़ने पर तुरंत उपचार लें। लकी रंग – लैवेंडर, लकी नंबर – 2

वृष – फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स आज असहमति और टकराव की स्थितियां बनी रह सकती हैं। किसी विषय पर बेकार की बहस हो सकती है। बच्चों के जिद्दी स्वभाव के कारण माहौल तनावपूर्ण रहेगा। गृहिणियों को कामों में विरोध और सहयोग, दोनों तरह का अनुभव होगा। रिश्तेदारों से बातचीत करते समय वाणी में कटुता आ सकती है। धन के मामले में परिवार के किसी सदस्य से मतभेद उभर सकते हैं। संवादहीनता दूर कर समझदारी से काम लेना आज बहुत जरूरी है।

करियर – चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का अपने क्लाइंट के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। प्रबंधन से जुड़े लोगों के फैसलों पर सहकर्मी सवाल उठा सकते हैं। कला जगत के लोगों पर आलोचनाओं का दबाव रहेगा। पत्रकारों को रिपोर्टिंग के दौरान विरोध का सामना करना पड़ सकता है। कड़ी प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। लव – प्रेम संबंधों में कन्फ्यूजन और वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी की तीखी बातों का सामना करना पड़ सकता है। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव अस्वीकृत होने की संभावना है। किसी मित्र से जुड़ा विवाद आपकी लव लाइफ को डिस्टर्ब कर सकता है। आपके शब्दों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। भरोसे में कमी तनाव बढ़ाएगी। हेल्थ – मन की स्थिति विचलित रहेगी। योग और प्राणायाम से मानसिक शांति मिलेगी। खानपान पर कंट्रोल रखना जरूरी है। सेहत के मामले में अनुशासन और सतर्कता रखें। छोटी सी लापरवाही भी समस्या बढ़ा सकती है। लकी रंग – ऑलिव, लकी नंबर – 5

मिथुन – क्वीन ऑफ कप्स आज घर में प्रेम, स्नेह और भावनात्मक जुड़ाव का माहौल रहेगा। बड़ों का मार्गदर्शन मन को शांति देगा। बच्चों की चंचलता घर की फिजा को खुशनुमा बनाए रखेगी। सगे-संबंधियों के साथ मेल-मिलाप से रिश्तों में गहराई आएगी। कारोबारियों को परिजनों से मानसिक संबल मिलेगा। आर्थिक फैसलों में किसी महिला की सलाह बेहद फायदेमंद साबित होगी। परिवार के साथ बिताया गया कोई सुखद पल आपको संतोष देगा।

करियर – कानूनी पेशे से जुड़े लोग क्लाइंट की भावनाओं को समझकर बेहतर काम करेंगे, जिससे सफलता मिलेगी। प्रबंधन क्षेत्र में आपकी संवेदनशीलता और समझदारी आपको सम्मान दिलाएगी। कॉमर्स से जुड़े लोगों को किसी महिला पार्टनर की मदद मिल सकती है। लव – विवाहित जोड़ों के बीच आत्मीयता और प्यार बढ़ेगा। पुराने मतभेद दूर होंगे और रिश्तों में मिठास आएगी। आपका साथी आपकी भीतर की आवाज को समझेगा। दोस्ती के धीरे-धीरे प्यार में बदलने के संकेत हैं। प्रेम में कोमलता और मधुरता बढ़ेगी। साथी के साथ बिताए गए सुखद क्षण बंधन को और मजबूत करेंगे। हेल्थ – ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहेगा और पाचन क्रिया भी ठीक रहेगी। ध्यान और योग से आत्मिक सुख मिलेगा। भावनात्मक स्थिरता का सकारात्मक असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। लकी रंग – नेवी ब्लू, लकी नंबर – 4

कर्क – टेन ऑफ पेन्टाकल्स आज पारिवारिक सुख, समृद्धि और एकता का संचार होगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से घर में सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलेगा। गृहिणियों की सुव्यवस्थित कार्यशैली की प्रशंसा होगी। व्यापारियों को घर के सदस्यों के सहयोग से मुनाफा होगा। धन निवेश के मामले में आप सुरक्षित महसूस करेंगे। घर में कोई मांगलिक काम या कीमती वस्तु की खरीद हो सकती है। अपनों और मित्रों के साथ बिताया गया समय आनंद देगा। आज का दिन स्थिरता और गहरे रिश्तों का है।

करियर – नौकरीपेशा लोगों को अपने उच्चाधिकारियों का स्थायी सहयोग मिलेगा। आर्किटेक्ट्स को किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के लोगों को लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट से फायदा होगा। कलाकारों को पारिवारिक नाम या विरासत के कारण सफलता मिल सकती है। लव – प्रेम जीवन में आज स्थायित्व और अपनापन बना रहेगा। अविवाहितों को किसी पारिवारिक उत्सव में नया जीवनसाथी मिल सकता है। पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे और संबंध गहरे होंगे। आपसी विश्वास और आत्मीयता बढ़ेगी। आज रिश्तों में परिवार की भूमिका अहम रहेगी। मित्रता और प्रेम के बीच नया संतुलन बनेगा। हेल्थ – पर्याप्त आराम से आप तरोताजा महसूस करेंगे। योग और ध्यान से ऊर्जा बढ़ेगी। परिवार के साथ खुशहाल समय बिताने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पुरानी तकलीफों में राहत मिलेगी। लकी रंग – कोरल, लकी नंबर – 9

सिंह – एट ऑफ पेन्टाकल्स आज घर में आपके परिश्रम और समर्पण की सराहना होगी। बड़े-बुजुर्ग आपके काम के प्रति निष्ठा देखकर आपको प्रोत्साहित करेंगे। बच्चों को अनुशासित करने और उनकी पढ़ाई पर ध्यान देने का यह सही समय है। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे ज्यादा मेहनत करनी होगी। रिश्तेदारों से बातचीत करते समय संयम रखें। व्यापारियों को परिवार का साथ मिलने से कामकाज में मजबूती आएगी। आर्थिक मोर्चे पर छोटे लेकिन लगातार प्रयास आगे बड़े लाभ की तरफ ले जाएंगे। घर का माहौल कर्मठता से भरा रहेगा।

करियर – नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में पूरी तरह समर्पित होना होगा। प्रबंधन से जुड़े लोगों को टीम की छोटी-छोटी उलझनों को सुलझाना होगा। कला जगत के लोगों को किसी कठिन काम के लिए लगातार अभ्यास करना होगा। फ्रीलांसरों को निरंतर मेहनत से ही तरक्की मिलेगी। लव – प्रेम संबंधों में आपसी समझ विकसित करने की जरूरत होगी। अविवाहितों को किसी के प्रति लगाव हो सकता है, लेकिन रिश्ता आगे बढ़ाने के लिए प्रयास भी करने होंगे। आपका साथी आपकी ईमानदारी की कद्र करेगा। प्रेम में धीरे-धीरे भरोसा और गहराई बढ़ेगी। जल्दबाजी से बचें। दोस्ती को प्यार में बदलने के लिए पहल करनी होगी। हेल्थ – काम की अधिकता की वजह से आंखों में जलन या थकान रह सकती है। पाचन से जुड़ी हल्की परेशानी भी हो सकती है। स्ट्रेचिंग और योग से आराम मिलेगा। संतुलित भोजन और पर्याप्त पानी जरूरी है। लकी रंग – नियॉन ग्रीन, लकी नंबर – 5

कन्या – टू ऑफ स्वॉर्ड्स आज परिवार में किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर खींचतान रह सकती है। बड़ों की राय के बाद भी आप खुद को दुविधा में पाएंगे। संतानों की पढ़ाई या भविष्य को लेकर चर्चा होगी। निजी इच्छाओं और घर की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बैठाना मुश्किल लग सकता है। सगे-संबंधियों से जुड़ी कोई बात अधूरी रह सकती है। व्यापारियों के लिए पारिवारिक सलाह पर चलना चुनौतीपूर्ण लग सकता है। धन से जुड़ा कोई फैसला आप टाल सकते हैं। घर में शांति और वैचारिक तनाव, दोनों का मिला-जुला असर रहेगा।

करियर – ऑफिस में किसी खास चुनाव या फैसले को लेकर असमंजस बना रहेगा। विधि क्षेत्र के लोगों को केस की दिशा तय करने में कठिनाई होगी। आर्किटेक्ट्स को दो अलग-अलग डिजाइनों में से किसी एक को चुनना मुश्किल लग सकता है। कलाकार पुराने और नए प्रोजेक्ट के बीच उलझ सकते हैं। शोधकर्ताओं को डेटा विश्लेषण की दिशा तय करने में संदेह रहेगा। लव – निजी संबंधों में आज अनिश्चितता बनी रहेगी। शादीशुदा लोगों को बातचीत में रुकावट महसूस हो सकती है। रिश्तों में उलझन की स्थिति रहेगी। भावनाएं गहरी होंगी, लेकिन ठोस फैसला लेना कठिन होगा। पुराने विवादों को सुलझाने को लेकर मन दोराहे पर रहेगा। आपका साथी आपकी मन:स्थिति को समझने में मुश्किल महसूस कर सकता है। हेल्थ – ब्लड प्रेशर में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है। योग और प्राणायाम से मन को स्थिर रखने की कोशिश करें। शांत वातावरण और आराम की सख्त जरूरत रहेगी। लकी रंग – कैरेमल, लकी नंबर – 7

तुला – पेज ऑफ कप्स आज पारिवारिक माहौल में सरलता, भावुकता और अपनापन बना रहेगा। आपके सहज स्वभाव की बड़े-बुजुर्ग सराहना करेंगे। बच्चों की कल्पनाशीलता और रचनात्मकता घर में खुशी बढ़ाएगी। नए विचारों को परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ बातचीत में ईमानदारी और अपनापन झलकेगा। छोटे-छोटे व्यापारिक लाभ खुशी देंगे। धन से जुड़ा कोई नया विचार मन को उत्साहित करेगा। मित्रों से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर परिवार में सहजता और नरमी बनी रहेगी।

करियर – नौकरीपेशा लोगों के सामने नए प्रस्ताव या आइडिया आ सकते हैं। फैशन डिजाइनरों की नई सोच की तारीफ होगी। मैनेजमेंट क्षेत्र के लोगों को अपनी अनूठी कार्यशैली की वजह से नए मौके मिल सकते हैं। मनोवैज्ञानिकों को अपनी रिसर्च में नई दिशा मिलेगी। आज आपकी कल्पनाशीलता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। लव – साथी की पहल से प्रेम बढ़ेगा। दोस्ती के धीरे-धीरे प्यार में बदलने के योग हैं। साथी के साथ मधुर संदेशों का आदान-प्रदान मन को खुश करेगा। पुरानी यादें रिश्तों में ताजगी ला सकती हैं। प्रेम जीवन में सहजता और नयापन आएगा। अपने मन की बात कहने के लिए आज बहुत अच्छा समय है। हेल्थ – चिंताओं की वजह से नींद में बाधा आ सकती है। पाचन तंत्र ठीक रहेगा, लेकिन हृदय रोगियों को अपनी भावनाओं पर काबू रखना चाहिए। मानसिक शांति के लिए ध्यान या संगीत लाभदायक रहेगा। लकी रंग – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 6

वृश्चिक – एट ऑफ वॉण्ड्स आज घर-परिवार में गतिविधियां बहुत तेज रहेंगी। बुजुर्गों से जुड़ी किसी खबर पर तुरंत फैसला लेना पड़ सकता है। बच्चों की पढ़ाई या प्रतियोगिता को लेकर अचानक सूचना मिल सकती है। रिश्तेदारों से कम समय के लिए ही सही, लेकिन मुलाकात संभव है। व्यापारियों को तेजी से निर्णय लेने पड़ेंगे। आर्थिक क्षेत्र में अनपेक्षित अवसर मिल सकते हैं। घर का माहौल सक्रिय और ऊर्जा से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ कोई योजना अचानक गति पकड़ सकती है। आज का दिन तेज बदलावों का है।

करियर – नौकरीपेशा लोगों पर अचानक काम का अतिरिक्त दबाव आ सकता है। एयरोस्पेस इंजीनियरों को अपने प्रोजेक्ट में तेजी लाने का मौका मिलेगा। कला क्षेत्र के लोगों को अचानक मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। डॉक्टरों को किसी इमरजेंसी स्थिति में तुरंत कदम उठाने पड़ सकते हैं। आज सक्रियता और फुर्ती बहुत जरूरी है। लव – प्रेम संबंधों में आज कुछ आकस्मिक मोड़ आ सकते हैं। जीवनसाथी से कोई अनपेक्षित योजना या सरप्राइज मिल सकता है। अविवाहितों को अचानक प्रेम प्रस्ताव मिलने के योग हैं। रिश्तों में आई यह तेजी रोमांच बढ़ाएगी। पुराने विवाद अचानक खत्म हो सकते हैं। आपकी लव लाइफ आज काफी जीवंत और उत्साहपूर्ण रहेगी। हेल्थ – हृदय के मरीज बदलती परिस्थितियों के बीच खुद को शांत रखें। शारीरिक गतिविधियों और खेलकूद से आप चुस्त महसूस करेंगे। थोड़ी बेचैनी भी रह सकती है। पर्याप्त पानी पीना फायदेमंद रहेगा। लकी रंग – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3

धनु – किंग ऑफ पेन्टाकल्स आज परिवार में आर्थिक सुरक्षा और मजबूती का अहसास रहेगा। बुजुर्गों का वित्तीय अनुभव घर को सही दिशा देगा। बच्चों की मेहनत के नतीजे संतोषजनक रहेंगे। रिश्तेदारों के माध्यम से किसी संपत्ति या धन का लाभ हो सकता है। कारोबारियों को परिजनों के सहयोग से बड़ी उपलब्धि मिलेगी। धन के मामले में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च होने के योग हैं। मित्रों की राय प्रेरणादायक साबित होगी।

करियर – बॉस या उच्चाधिकारियों का खास संरक्षण मिल सकता है। कानूनी पेशे से जुड़े लोगों को किसी महत्वपूर्ण केस में बड़ी जीत मिल सकती है। पेट्रोलियम इंजीनियरों को नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। मैनेजमेंट क्षेत्र के लोगों की पदोन्नति या वेतन वृद्धि संभव है। बैंककर्मियों को उनके काम के लिए सम्मान मिल सकता है। लव – प्रेम संबंधों में आज गंभीरता और गहराई बनी रहेगी। अविवाहितों को किसी जिम्मेदार और सुलझे हुए व्यक्ति के प्रति आकर्षण हो सकता है। आपसी विश्वास और स्थिरता आपके रिश्ते की मुख्य ताकत रहेगी। पुराने संबंधों में मजबूती आएगी। मित्रता का प्रेम में बदलना संभव है। हेल्थ – नींद अच्छी आएगी, जिससे आप तरोताजा रहेंगे। योग के अभ्यास से आंतरिक ऊर्जा बढ़ेगी। डायबिटीज के रोगियों को कुछ राहत मिल सकती है। संतुलित आहार और अच्छा एनर्जी लेवल बना रहेगा। लकी रंग – डार्क ब्राउन, लकी नंबर – 8

मकर – थ्री ऑफ कप्स आज घर में उत्सव और हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। बच्चों की खुशियां देखकर बुजुर्ग भी आनंदित होंगे। गृहिणियों के परिश्रम को परिवार सम्मान देगा। किसी प्रिय मित्र या रिश्तेदार के आने से घर में रौनक बढ़ेगी। व्यापारियों को अपने पार्टनर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक रूप से अटके मामले सुलझने से राहत मिलेगी। घर में किसी छोटी पार्टी या मिलन का आयोजन संभव है। हंसी-मजाक से रिश्तों में आत्मीयता बढ़ेगी।

करियर – नौकरीपेशा लोगों को अपने साथियों के साथ टीमवर्क में काम करके खुशी मिलेगी। मरीन इंजीनियरों को उनके प्रोजेक्ट की सफलता पर सराहा जा सकता है। कला क्षेत्र के लोगों को ग्रुप परफॉर्मेंस में पहचान मिलेगी। शोधकर्ताओं को सामूहिक परियोजनाओं में लाभ होगा। कार्यस्थल पर सहयोग और उल्लास बना रहेगा। लव – निजी संबंधों में आज निकटता और अपनापन बढ़ेगा। विवाहित लोग जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। अविवाहितों को किसी सामाजिक आयोजन में दिलचस्प व्यक्ति मिल सकता है। पुराने विवाद खुशनुमा माहौल में सुलझ सकते हैं। आज का दिन खुशियां साझा करने और रिश्तों को मजबूत करने का है। हेल्थ – पाचन क्रिया बेहतर रहेगी। अच्छी नींद से शरीर में फुर्ती बनी रहेगी। मनोरंजन, नृत्य या संगीत जैसी गतिविधियां आपकी सेहत पर अच्छा असर डालेंगी। लकी रंग – मैजेंटा, लकी नंबर – 3

कुंभ – द चेरीअट आज परिवार में संकल्पशक्ति और प्रगति का भाव रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपकी योजनाओं को सफल बनाएगा। बच्चों की पढ़ाई या खेलकूद में प्रगति की खबर उत्साह बढ़ाएगी। परिजनों के साथ किसी यात्रा या घूमने की योजना बन सकती है। व्यापारियों को घर के लोगों का समर्थन मिलेगा, जिससे नए मौके खुलेंगे। अटका हुआ पैसा वापस आने की उम्मीद है। माहौल व्यस्त रहेगा, लेकिन जोश से भरा रहेगा।

करियर – कार्यरत लोगों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, जिन्हें वे अच्छी तरह निभाएंगे। ऑटोमोबाइल इंजीनियरों को प्रोजेक्ट में तेजी लाने का मौका मिलेगा। मैनेजमेंट के लोगों को नेतृत्व संभालना होगा। वैज्ञानिकों के शोध कार्य को आगे बढ़ाने की मंजूरी मिल सकती है। फ्रीलांसरों को अपने काम को तय समय में पूरा करना होगा। लव – प्रेम जीवन में आज कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। अविवाहितों के नए संबंध तेजी से आगे बढ़ेंगे। पुराने रिश्तों में स्पष्टता आएगी और भविष्य की दिशा तय होगी। आपका पार्टनर आपके आत्मविश्वास से प्रभावित रहेगा। दोस्ती के प्रेम में बदलने के प्रबल योग हैं। आज आप रिश्तों में स्पष्ट गति और नियंत्रण महसूस करेंगे। हेल्थ – कमर या पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। योग और ध्यान से मानसिक संतुलन बना रहेगा। नींद में कुछ खलल पड़ सकता है, इसलिए आराम का पूरा ध्यान रखें। लकी रंग – चारकोल, लकी नंबर – 8

मीन – सेवन ऑफ कप्स आज परिवार में कई विकल्पों की मौजूदगी आपको भ्रमित कर सकती है। बुजुर्ग आपको सही रास्ता दिखाने की कोशिश करेंगे। संतानों की जिज्ञासा घर में उत्साह बनाए रखेगी। रिश्तेदारों की अलग-अलग राय आपकी उलझन बढ़ा सकती है। कारोबारियों के सामने कई अवसर होंगे, लेकिन सही चुनाव चुनौतीपूर्ण रहेगा। आर्थिक मामलों में स्पष्टता की कमी रह सकती है। घर में वैचारिक चर्चाओं का दौर बना रहेगा।

करियर – नौकरीपेशा लोगों के सामने तरक्की के कई रास्ते होंगे, लेकिन सही विकल्प चुनना कठिन लग सकता है। फार्मास्युटिकल क्षेत्र के लोगों के सामने रिसर्च की कई दिशाएं खुलेंगी। कलाकारों को ढेरों रचनात्मक विचार आएंगे, लेकिन किसी एक पर टिकना मुश्किल होगा। शोधकर्ताओं को डेटा की अधिकता की वजह से भ्रम हो सकता है। लव – प्रेम जीवन में आज ढेर सारी उम्मीदें और संशय दोनों बने रहेंगे। शादीशुदा लोग अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं रख सकते हैं। अविवाहितों को एक से अधिक लोगों के प्रति आकर्षण होने से उलझन महसूस हो सकती है। नए और पुराने रिश्तों के बीच चुनाव करना चुनौतीपूर्ण रहेगा। हेल्थ – नींद की कमी से शरीर में सुस्ती और आलस रहेगा। पेट से जुड़ी मामूली परेशानी हो सकती है। बहुत ज्यादा सोचने से सिर भारी लग सकता है। लकी रंग – बैज, लकी नंबर – 1

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *