अनंत अंबानी को सेलेब्स ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं:सलमान ने बताया प्रेरणादायक इंसान, शाहरुख बोले- अच्छे काम करते रहो, रणवीर ने गाना गाया

Actionpunjab
2 Min Read




बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का आज जन्मदिन है। इसका सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर में हो रहा है। इसमें शामिल होने कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। सलमान खान ने अनंत अंबानी के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, सबसे निस्वार्थ, सबसे दयालु इंसान और कई लोगों के लिए प्रेरणा, मेरे छोटे भाई अनंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
अनंत के लिए एक और पोस्ट में सलमान ने लिखा, ये बात सुन लो, अगर याददाश्त कमजोर है तो लिख लो… ये आदमी देश को भी आगे ले जाएगा। मेरे छोटे भाई अनंत लंबी उम्र जिएं… दिल और दिमाग से असली अंबानी अनंत अंबानी… एकदम साफ दिल वाला इंसान।

शाहरुख खान ने भी दी बधाई शाहरुख खान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अनंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, अनंत अंबानी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं… आप ऐसे ही अच्छे काम करते रहें और हमेशा सही और सकारात्मक चीजों के साथ खड़े रहें। आपका काम लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाता रहे। भगवान आपको हमेशा अच्छी सेहत और खुशियां दे।
रणवीर सिंह ने पार्टी में गाना गाया रणवीर सिंह ने भी अनंत को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की।
वहीं, अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन से रणवीर का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वे सिंगर मोहित चौहान के साथ गाना गाते नजर आ रहे हैं।
एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी अनंत अंबानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं सबसे बड़ी प्रेरणा और सबसे दयालु इंसान को। आपका धन्यवाद, जो आप सभी को एक बेहतर इंसान बनना सिखाते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *