लुधियाना में जुए के अड्डों पर पुलिस की रेड:8 गिरफ्तार, 10 हजार कैश जब्त; कई बदमाश मौके से फरार

Actionpunjab
2 Min Read




लुधियाना में पुलिस ने जुए (सट्टेबाजी) के अड्डों पर छापामारी कर धंधे में शामिल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दस हजार कैश बरामद किया गया है। पुलिस रेड के दौरान कई बदमाश इधर-उधर भी हो गए। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा (IPS) के निर्देशों पर की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। विशेष अभियान के तहत सामूहिक कार्रवाई
शहर में अमन-कानून की स्थिति को मजबूत करने और सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए पुलिस ने संगठित जुए के अड्डों को निशाना बनाकर एक विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ अधिकारियों की कड़ी निगरानी में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विशेष टीमों द्वारा छापेमारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप ये गिरफ्तारियां हुईं। मामले का विवरण और बरामदगी
पुलिस की छापेमारी के दौरान, गैंबलिंग एक्ट (Gambling Act) के उल्लंघन के आरोप में आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। कई जगह से पुलिस को कैश भी मिली है। आरोपियों के पास से पुलिस टीमों ने कुल 10,290 कैश जब्त किया, जो अवैध सट्टेबाजी से अर्जित की गई थी। आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस टीमें फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वे किसी बड़े संगठित आपराधिक नेटवर्क या अवैध सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *