यमुनानगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़:एक बदमाश के पैर में लगी गोली, पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर की थी फायरिंग

Actionpunjab
4 Min Read




हरियाणा के यमुनानगर जिले में इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की प्लाईवुड फैक्ट्री पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज शुक्रवार रात को बाकी दो आरोपियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, सीआईए-2 टीम को सूचना मिली थी कि फायरिंग केस में शामिल दो आरोपी रादौर क्षेत्र में कांजनू के पास नहर की पटरी पर मौजूद हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, लेकिन आरोपियों ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों से एक बाइक और दो पिस्टल बरामद किए गए हैं। 9-10 राउंड चली गोली पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 14 से 15 राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी हर्ष के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। वहीं दूसरे आरोपी अभिषेक को मौके से ही काबू कर लिया गया। घायल हर्ष को इलाज के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपियों की पहचान हर्ष और अभिषेक (निवासी सुनहेड़ी खालसा, कुरुक्षेत्र) के रूप में हुई है, जो पहले गिरफ्तार आरोपी अमन उर्फ काकू के करीबी बताए जा रहे हैं। पहले आरोपी ने पुल से लगाई थी छलांग इससे पहले बुधवार को पकड़ा गया आरोपी अमन उर्फ काकू पुलिस को चकमा देकर खजूरी पुल से कूद गया था, जिसमें वह घायल हो गया था। फिलहाल उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि 30 मार्च की रात जठलाना गांव स्थित फैक्ट्री पर तीन हथियारबंद युवकों ने फायरिंग की थी। इस दौरान 8 गोलियों के खोल बरामद हुए थे। गनीमत रही कि किसी कर्मचारी को गोली नहीं लगी। घटना के बाद सोशल मीडिया पर गैंगस्टर शुभम पंडित और नोनी राणा ने पोस्ट डालकर इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी और फैक्ट्री से जुड़े लोगों को धमकी दी थी। दोनों इनामी बदमाश गिरफ्तार- डीएसपी डीएसपी रजत गुलिया ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी, दो इनामी बदमाश रादौर थाना क्षेत्र के अंदर घूम रहे हैं। बदमाशों की धर पकड़ के लिए सीआईए वन और टू की टीम पेट्रोलिंग पर निकली। इस दौरान उन्हें रास्ते में बाइक पर दोनों बदमाश मिले और पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। उनको सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन बदमाश भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस ने पहले हवाई फायर किए, इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में एक गोली पुलिस की बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी लगी है। दोनों तरफ से फायरिंग में तकरीबन 14-15 राउंड फायरिंग हुई है। पुलिस द्वारा की फायरिंग में आरोपी हर्ष के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया, जबकि अभिषेक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से दो पिस्टल और बाइक बरामद हुई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *