दवा देकर अलग-अलग कमरों में भेजती थी भाभी:गोरखपुर में 9वीं की छात्रा के साथ 10 लोगों ने किया रेप, 12वां आरोपी गिरफ्तार

Actionpunjab
7 Min Read




गोरखपुर में 9वीं की छात्रा के साथ रेप मामले में 12वां आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। चौरी चौरा थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा को हाईफाई लाइफ स्टाइल का शौक था। रील की दुनिया में कदम रखते हुए उसने घर छोड़ा था। लेकिन एक के बाद एक 10 लोगों ने उसे अपने झांसे में लिया। और शौक पूरा करवाने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कोई पति बना तो किसी ने भाई बनकर उसका फायदा उठाया। इतना नहीं एक आरोपी की पत्नी ने भाभी बनकर उसको बहलाया और अलग-अलग कमरों में लोगों के पास शारीरिक संबंध बनाने के लिए भेजती रही। दर्द होने पर दवा देती, फिर दूसरे व्यक्ति के पास भेज देती थी। इस घटना के सामने आने के बाद पीड़िता के परिवार में डर और सदमें का माहौल है। छात्रा भी मानसिक रूप से परेशान है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक होटल भी सील कर दिया गया है। आगे की जांच जारी है। बहला कर होटल तक पहुंचाता आरोपी
आरोपी की पहचान चौरीचौरा थानाक्षेत्र के तिलौली निवासी धर्मराज मौर्या के रूप में हुई है। वह पीड़िता से लगातार संपर्क में था और उसे बहला-फुसलाकर होटल बुलाने में शामिल था। पुलिस ने यह गिरफ्तारी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर की है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने किशोरी को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था और बाद में उसे बाइक से मधुबन होटल तक पहुंचाया था। एक दिन में 4 से 5 लोग करते थे दुष्कर्म
पीड़िता के अनुसार, देवरिया के रूद्रपुर पांडेय टोला निवासी एमबीए छात्र मानवेंद्र पांडेय उसे चार दिन तक अपने कमरे में रखा। इसके बाद मालवीय चौक रूस्तमपुर निवासी रोहित साहनी, उसकी पत्नी निशा चौहान के पास छोड़ आया। आरोप है कि वहां उसे तीन कमरों के एक मकान में रखा जाता था, जहां अन्य लड़कियां और कुछ महिलाएं भी रहती थी। उसे दिनभर अलग-अलग कमरों में भेजा जाता था और वहां उसके साथ शारीरिक शोषण होता था। एक दिन में चार से पांच लोग के सा​थ उसे सोना पड़ता था। दर्द होने पर दवा देती थी भाभी
वहां मौजूद महिलाएं उन लोगों से पैसे वसूलती थी, जो उसके साथ जबरन संबंध बनाते थे। दर्द होने पर उसे दवा दिया जाता था, इसके बाद दूसरे के पास भेज दिया जाता ​था। इसके बदले निशा और रिया शुक्ला उर्फ नीतू उसे महंगे मोबाइल, अच्छी लाइफ स्टाइल में रहने का आश्वासन भी दिया करते ​थे। पूरा परिवार सदमे में है
इस घटना के सामने आने के बाद पीड़िता के माता-पिता गहरे सदमे में हैं। पिता का कहना है कि उनकी बेटी के साथ जो हुआ, वह किसी भी परिवार के लिए असहनीय है। उन्हें अपनी बेटी के भविष्य को लेकर चिंता सता रही है और साथ ही जान-माल का डर भी बना हुआ है। बचपन से पढ़ाई में ठीक थी
पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई में ठीक थी। लेकिन धीरे-धीरे उस पर सोशल मीडिया और हाई फाई जिंदगी का असर बढ़ने लगा। इस बीच, सोशल मीडिया के रील्स और दिखावे की दुनिया ने उसके मन में और अधिक भ्रम पैदा कर दिया। वह अपनी पुरानी जिंदगी और परिवार को नजरअंदाज करने लगी। स्कूल जाना छोड़कर वह इधर-उधर भटकने लगी। लेकिन जब उसके साथ दरिंदगी की घटनाएं हुईं, तब उसे अपनी गलती का एहसास हुआ।
मानसिक रूप से परेशान है पीड़िता
उन्होंने बताया कि अब वह अपने फैसलों पर पछता रही है। वह मानसिक रूप से बेहद कमजोर हो चुकी है और अपने परिवार का सामना करने से डर रही है। जब उसने पूरी घटना की जानकारी दी, तो वह रोते-रोते टूट गई और अपने दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर पा रही थी। सुंदरता के दम पर काम पाना चाहती थी
मां का कहना है कि वह अपनी सुंदरता और दिखावे को ज्यादा महत्व देने लगी और उसे लगा कि शहर में जाकर वह एक अलग और बेहतर जीवन जी सकती है। इसी सोच के चलते वह बीते एक नवंबर को घर से बिना बताए निकल गई। घर से जाने के बाद पीड़िता एक ऐसे माहौल में पहुंच गई, जहां उसके सपनों का सामना कठोर सच्चाई से हुआ। वहां उसे सम्मान या अवसर नहीं मिला, बल्कि गलत नजरों और गलत इरादों का सामना करना पड़ा। शुरुआत में उसे बहलाकर रखा गया, किसी ने उसे पत्नी बनाकर शोषण किया तो किसी ने बहन बनाकर दुष्कर्म किया। धीरे-धीरे वह एक शोषण के जाल में फंसती चली गई। आज उसका कैरियर और जीवन दोनों खत्म हो गया। वह ​डिप्रेशन में चली गई है। पुलिस की कार्रवाई जारी
इस मामले में एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक 12 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साक्ष्य और कॉल डिटेल के आधार पर जांच जारी है और जो भी नए नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरा मामला जानिए 4 महीने पहले लापता हुई थी पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर 2025 को छात्रा सुबह 9 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। जहां उसे ऑटो चालक निर्माणाधीन मकान में ले गया। वहां रेप किया। थोड़ी देर बाद मनीष के दोस्त समीर उर्फ दिलशाद और किशन उर्फ बिट्‌टू भी आ गए। उन दोनों ने भी रेप किया। घटना के बाद छात्रा घर नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की। 7 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई। मार्च 2026 में पुलिस को छात्रा की लोकेशन मिली, जिसके बाद 23 मार्च को उसे परिजनों के पास लाया गया। परिजनों के सामने छात्रा ने पुलिस को अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया। जांच में पता चला कि उसे कई होटलों में ले जाया गया था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *