फैक्ट्री की ऑयल भट्टी में लगी आग से हड़कंप:दो फायर ब्रिगेड की मदद से आधे घंटे में पाया काबू, हादसे में नहीं हुई कोई जनहानि

Actionpunjab
1 Min Read




जोधपुर के बासनी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्ट्री की भट्टी में आज आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। बासनी फायर ऑफिस अधिकारी प्रशांत सिंह चौहान ने बताया कि सुबह करीब सवा आठ बजे बासनी एरिया में एक स्टील फैक्ट्री की ऑयल भट्टी में आग लगने की सूचना मिली थी। इस तेल भट्टी में डीजल का उपयोग किया जाता है। आधे घंटे में पाया काबू उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर दमकल की दो गाड़ियों को भेजा गया। दमकलों ने करीब आज आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। इसमें किसी तरह की कोई जनानी नहीं हुई हालांकि फैक्ट्री में आज से थोड़ा-बहुत नुकसान हुआ है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *