सिरसा युवक को आर्मी में काम-दिलाने की कहकर भेजा लेह:बेरोजगार होने पर नौकरी लगवाने को कहा, पंजाब के व्यक्ति ने 60000 हड़पे

Actionpunjab
4 Min Read




सिरसा के युवक को आर्मी में काम दिलवाने की कहकर लेह भेज दिया गया। वहां जाने पर युवक को न कहीं काम दिलवाया तो न ही उसका फोन उठाया। तब युवक को धोखाधड़ी होने का पता चला। युवक बेरोजगार है और उसके पिता ने जानकार के समक्ष नौकरी दिलवाने की बात कही थी। इस पर जानकार ने उसे पंजाब के मानसा निवासी व्यक्ति से मिलवाया और उसने आर्मी में काम दिलवाने की एवज में पैसों की डिमांड रखी। जानकारी के अनुसार, शिकायत में आरोप है कि सुखपाल सिंह के बेटे को नौकरी लगवाने के नाम पर खुशप्रीत सिंह ने धोखाधड़ी की है और खुशप्रीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई कर पैसे वापस दिलाए जाए। जांच में पाया कि सुखपाल से नौकरी लगवाने के नाम पर 60 हजार की धोखाधड़ी हुई है। जांच में सुखपाल सिंह व खुशीप्रीत सिंह को बुलाया गया, पर खुशप्रीत सिंह बार-बार सूचना के बावजूद शामिला नहीं हुआ। मामले में बड़ागुढा थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता सुखपाल सिंह के बयान पर आरोपी खुशप्रीत सिंह के खिलाफ धारा 316(2),318(4) BNS के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। जानिएं पूरा मामला क्या है पुलिस को दी शिकायत में गांव बड़ागुढा निवासी सुखपाल सिंह ने बताया कि उसने अपने बेटे परमजोत सिंह को लेह में आर्मी में जॉब के लिए 17 मई 2025 को पंजाब के मानसा से गांव जटाना खुर्द निवासी खुशप्रीत सिंह को दिए थे। इस मामले में उसने खुशी सिंह को पंचायत में भी बुलाया, पर उसने रुपए देने के लिए नवंबर माह का इकरार किया। इसकी लिखित भी बड़ागुढा थाना के कर्मचारी के पास है। मगर लंबा समय बीत जाने के बाद भी उसने न कोई रुपए दिए और न ही मामले की सुनवाई की जा रही। इस मामले में एसपी द्वारा बड़ागुढा थाना को सूचित किया। शिकायतकर्ता सुखपाल सिंह गांव लकड़ावाली में गुरुद्वारा साहिब में ग्रन्थी का काम करता है। सुखपाल ने बेटे परमजीत सिंह के बेरोजगार होने के कारण अपने जानकार भंगू निवासी जगदीप सिंह को कहीं नौकरी लगवाने की बात कही। फोन पे से भेजे थे पैसे शिकायत में बताया, जगदीप सिंह ने सुखपाल की मुलाकात खुशप्रीत से करवाई। खुशप्रीत सिंह ने सुखपाल सिंह को आर्मी में काम दिलवाने के बारे में कहा और इसकी एवजह में 60 हजार रुपए की मांग की। जिस पर सुखपाल ने उसको अपने जानकार जगदीप सिंह के फोन पे के माध्यम से 30200/- रुपये भेज दिए और बेटे परमजोत को खुशप्रीत के कहे अनुसार लेह भेज दिया। जहां पर परमजीत को कही पर भी काम नही दिलवाया और ना ही उनका फोन उठाया। इस कारण परमजीत सिंह वापिस अपने घर आ गया। उसके बाद सुखपाल ने खूशप्रीत सिंह के खिलाफ बड़ागुढा थाना में शिकायत दी। नवंबर माह तक पैसे वापिस करने इकरार कर दिया, लेकिन आज तक पैसे वापिस ना दिए और ना ही जांच के दौरान शामिल हुआ है। सुखपाल ने पैसे बारे में स्क्रीनशॉट पेश किए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *