कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री करेंगे बैसाखी महोत्सव का उद्घाटन:लखविन्द्र वडाली और कुलविन्द्र बिल्ला देंगे प्रस्तुति, कई प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

Actionpunjab
2 Min Read




हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पहली बार होने जा रहे राज्य स्तरीय बैसाखी महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाया जाएगा। इस महोत्सव में 13 अप्रैल को प्रसिद्ध कलाकार लखविन्द्र वडाली की कल्चरल नाइट होगी, तो अगले दिन कुलविन्द्र बिल्ला अपनी प्रस्तुति देंगे। इसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में 38 लाख से ज्यादा का इनाम बांटा जाएगा। DC विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि इस महोत्सव में दांतों से वजन खिंचने वाले नरेन्द्र सिंह और सर्कल कबड्डी का मैच आकर्षण का केन्द्र रहेगा। इसके अलावा महिला व पुरुषों का दंगल, दस्तारबंदी, गतका, हरियाणवी स्टाइल पगड़ी, महिलाओं की मटका दौड़, पतंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों के बीच मेंहदी, रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। दस्तार सजाने वाले को 11 हजार का इनाम
महोत्सव में सबसे अच्छी दस्तार सजाने वाले को 11 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसमें सीनियर व जूनियर वर्ग की 2 प्रतियोगिताएं रखी गई है। हर वर्ग में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 11-11 हजार, द्वितीय को 8100-8100 रुपए, तृतीय को 5100-5100 रुपए की इनामी राशि दी जाएगी। साथ ही हरियाणवी स्टाइल पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता भी होगी। दंगल के होंगे 200 मुकाबले
दंगल में राज्य के समस्त जिलों से महिला व पुरुष पहलवान हिस्सा लेंगे। दंगल में लगभग 200 मुकाबले आयोजित होंगे। बैसाखी केसरी प्रतियोगिता में प्रथम को 51 हजार और द्वितीय को 31 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 86 किलोग्राम भार वर्ग से ज्यादा और महिलाओं में 65 किलोग्राम से ज्यादा भार वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्यमंत्री होंगे मुख्यातिथि मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि 13 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। सभी प्रोग्राम की थीम पंजाबी कल्चर की होगी। कार्यक्रम में 500 ड्रोन के साथ ड्रोन शो का भव्य आयोजन होगा। इन ड्रोन के साथ आसमान में बैसाखी के महत्व को प्रदर्शित किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *