![]()
नमस्कार, कानपुर में कल (शनिवार) की बड़ी खबरें…
कानपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 3 युवकों की मौत हो गई है। इसी तरह सचेंडी में ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। जाम लगने पर साथी के साथ हाईवे किनारे खड़ा था।
ससुर ने बहू को घसीट-घसीटकर पीटा। इसका वीडियो सामने आया है। प्राइवेट पार्ट पर भी मारा। कपड़े तक फट गए। बिल्हौर में आंधी में छत से गिरे युवक की मौत हो गई। इलाज में देरी होने पर हालत बिगड़ गई थी।
कानपुर पहुंचे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा विधायक नसीम और परिवार से मुलाकात की। बोले-चुनाव आयोग बीजेपी की कठपुतली है। SIR को धोखा बताया। कानपुर से 7 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इससे यात्रियों को गर्मी में राहत मिलेगी। इन ट्रेनों का सेंट्रल और गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज होगा। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…।
सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़ें…
01) कानपुर में हादसे में 3 युवकों की मौत:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवती समेत 2 घायल कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपुरा कस्बे में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 12 बजे जीटी रोड पर यूनियन बैंक के पास हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सभी सवार सड़क पर जा गिरे। पुलिस ने सभी पांचों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवराजपुर भेजा। डॉक्टरों ने रघुवर (21), जतिन राठौर (20) और ओमजी (23) को मृत घोषित कर दिया। राहुल और उनकी बहन कविता को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें
02) ससुर ने बहू को घसीट-घसीटकर पीटा, प्राइवेट पार्ट पर मारा:कानपुर में पीड़िता बोली- कपड़े तक फट गए, 2 बीघा जमीन और 20 लाख मांग रहे कानपुर में रेलवे से रिटायर्ड ससुर ने दहेज की मांग को लेकर बहू को घर से सड़क तक घसीट-घसीटकर पीटा। बहू ने बताया कि वह जान बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन ससुर उसे लगातार मारता रहा। महिला की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। पीड़िता का एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कह रही है कि मेरे ससुरालवालों ने मुझे घर में कैद कर रखा है। ससुराल वाले मुझे जान से मारने की प्लानिंग कर रहे हैं। ससुर ने मुझे गालियां दीं, मेरे कपड़े फाड़ दिए और प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। ससुर ने बाल पकड़कर उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसके शरीर पर कई जगह चोटें आईं। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूरा मामला चकेरी के आनंद नगर इलाके का है। पूरी खबर पढ़ें 03) सजेती में बाइक ने ट्रक ड्राइवर को मारी टक्कर:तीन घायल, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल; गंभीर हालत में कानपुर रेफर सजेती थाना क्षेत्र के हरि होटल के पास शनिवार दोपहर सड़क हादसा हो गया। यहाँ तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे ट्रक ड्राइवर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक ड्राइवर समेत बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में घायल को कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 04) ‘आजम खान और मेरी बराबरी नहीं, वह मेरे बड़े भाई’:कानपुर में नसीम सोलंकी के घर पहुंचे नसीमुद्दीन, बोले- वह मेरे सीनियर, मुझसे काबिल ‘आजम खानऔर मेरी बराबरी की बात हो ही नहीं सकती। उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। वे मेरे बड़े भाई हैं और रहेंगे, मेरे सीनियर हैं और रहेंगे। मुझसे ज्यादा काबिल हैं और रहेंगे। फिर उनकी मुझसे किस तरह की बराबरी हो सकती है।’ ‘एसआईआर कराने वाला कौन है? यह चुनाव आयोग ने कराया है। यह चुनाव आयोग नहीं, यह भारतीय जनता पार्टी के हाथ की कठपुतली है। कर्मचारियों को आदेश दिया गया कि किसके वोट काटने हैं। इसके लिए अभियान चलाया गया है। यह एसआईआर नहीं, धोखा है।’ यह बातें सपा नेता व यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज कानपुर में कहीं। शनिवार को वह यहां अलग-अलग कई कार्यक्रम में पहुंचे। होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने सपा विधायकों के साथ बैठक भी की। पूरी खबर पढ़ें 05) 10 सेकेंड में पार की होटल के बाहर खड़ी बुलेट:फजलगंज में चोर ने तोड़ा लॉक, CCTV में कैद हुआ आरोपी फजलगंज स्थित होटल के बाहर खड़ी बुलेट को चोर ने 10 सेकेंड में पार कर दिया। घटना होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें एक युवक कैप लगाकर आता है और चंद सेकेंड में बुलेट का लॉक तोड़कर लेकर फुर्र हो जाता है। कुछ देर बाद वाहन स्वामी होटल से बाहर निकला तो बाइक गायब देख पुलिस को सूचना दी। हनुमंत विहार, संजय गांधी नगर निवासी अर्पित पाल ने बताया कि वह फजलगंज स्थित होटल सार्थ इन में काम करते हैं। उनकी बुलेट (UP 78 JJ 2800) होटल के बाहर खड़ी थी। तभी सुबह करीब 6:30 बजे एक कैप लगाकर युवक आया और उनकी चंद सेकेंड में उनकी बुलेट का लॉक तोड़कर फरार हो गया। पूरी घटना होटल के नीचे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पूरी खबर पढ़ें 06) कानपुर से 7 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी:यात्रियों को गर्मी में मिलेगी राहत, सेंट्रल और गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज कानपुर शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सात जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये सभी ट्रेनें अप्रैल से जुलाई के बीच अलग-अलग तिथियों और दिनों में विभिन्न मार्गों पर चलाई जाएंगी। खास बात यह है कि इनमें से कई ट्रेनें कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन होकर गुजरेंगी, जिससे शहर के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें 07) कानपुर का लेदर कारोबार 50 मिलियन डॉलर से ज्यादा पहुंचेगा:उपाध्यक्ष बोले-लक्ष्य हासिल करके रहेंगे, 123 निर्यातकों को अवॉर्ड मिला शहर के ‘द मैनर हॉल’ (स्टेटस क्लब) में आयोजित एक भव्य समारोह में काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट (CLE) ने लेदर जगत के धुरंधरों को सम्मानित किया। 5वें क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में साल 2022-23 और 2023-24 के दौरान वैश्विक स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले 123 निर्यातकों को ट्रॉफी दी गई। कार्यक्रम में यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया। पुरस्कार पाने वालों में फिनिश्ड लेदर, फुटवियर, लेदर गारमेंट्स और सैडलरी जैसे पारंपरिक क्षेत्रों के साथ-साथ इस बार महिला उद्यमियों और स्टार्टअप्स का भी बोलबाला रहा। पूरी खबर पढ़ें 08)बिल्हौर में आंधी में छत से गिरे युवक की मौत:घर पहुंचा शव, परिजनों में कोहराम; इलाज में देरी से बिगड़ी हालत कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के बारामऊ गांव में आंधी के दौरान छत से गिरने से घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की पहचान 35 वर्षीय रामबली के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। रामबली पुत्र मन्ना लाल मूल रूप से बारामऊ गांव के निवासी थे, लेकिन कुछ समय से कल्याणपुर में किराए पर रह रहे थे। वह मोबाइल टावर पर काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, यह हादसा चार दिन पहले तेज आंधी और बारिश के दौरान हुआ था, जब रामबली छत पर रखी चारपाई उठाने गए थे। तेज हवा के झोंके से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें 09) बाबा साहब की जयंती पर बीजेपी की तैयारी:शहर की प्रतिमा स्थलों पर सफाई अभियान, 15 से 17 अप्रैल को सभी विधानसभा में संगोष्ठी कानपुर में भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर प्रतिमा स्थलों पर सफाई अभियान शुरू करेगी। जयंती की पूर्व संध्या पर स्थलों पर दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके लिए भाजपा उत्तर जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए। शहर के नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर की सभी बाबा साहब की प्रतिमा स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 13 अप्रैल को जयंती की पूर्व संध्या पर सभी स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 10) वायरल वीडियो के बाद मुकदमा दर्ज:कल्याणपुर में मारपीट के बाद पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी, सभी फरार कानपुर के कल्याणपुर में पनकी रोड पर देर रात मारपीट करने के और वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने पीड़ित कि तहरीर पर तीन नामजद सहित चार अज्ञात पर मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पुराना शिवली रोड निवासी आकाश पाल किराए पर रूम लेकर पढ़ाई कर रहा है। आकाश ने बताया की वह शुक्रवार देर रात को वह अपने दोस्तों के साथ कल्याणपुर पनकी रोड पर कार से गया था। वही वापस आते समय कार बैक करते समय सामने से आ रही कार चालक व उसमे बैठे लोगो ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। पूरी खबर पढ़ें