आधी रात को लाइव आए पंजाबी सिंगर कैंबी राजपुरिया:भावुक होकर बोले- क्या मेरा दौर खत्म हो गया,फैंस से मांगी मदद

Actionpunjab
3 Min Read




मशहूर पंजाबी गायक कैंबी राजपुरिया का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कैंबी ने रात करीब 1:30 बजे लाइव आकर न सिर्फ अपनी चुप्पी तोड़ी, बल्कि अपने करियर को लेकर एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। 3 री-टेक के बाद बोले- ‘जो है यही है, अब और नहीं’ वीडियो की शुरुआत में ही कैंबी काफी थके हुए और गंभीर नजर आए। उन्होंने बताया कि वह इस वीडियो को रिकॉर्ड करने की दो बार कोशिश कर चुके थे, लेकिन यह तीसरा री-टेक है। कैंबी ने साफ कहा अब मैं दोबारा री-टेक नहीं करूंगा जो मन में था वही कह दिया। यह वीडियो किसी पब्लिसिटी या व्यूज बटोरने के लिए नहीं है। करियर पर बड़ा सवाल: ‘धमाका बाकी है या वक्त बीत गया कैंबी ने अपने फैंस के सामने दिल खोलकर रख दिया। उन्होंने सीधे तौर पर पूछा,जो लोग मेरे हुनर को जानते हैं, उन्हें क्या लगता है। क्या यह बंदा अभी अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा धमाका करेगा या फिर मेरा समय निकल चुका है ।क्या अब मेरा दौर बीत गया है।गायक ने यह अपील इसलिए की ताकि वह समझ सकें कि उनके दर्शक उनके बारे में क्या सोचते हैं। हेटर्स को जवाब न देने की अपील आमतौर पर सेलिब्रिटीज ट्रोलर्स से बचते हैं, लेकिन कैंबी ने अलग रुख अपनाया। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा: अगर कमेंट सेक्शन में कोई मेरे खिलाफ लिखता है या गुस्से में बात करता है, तो मेरे फैंस उसे पलटकर जवाब न दें। मैं सभी के सच्चे विचार पढ़ना चाहता हूं, चाहे वे मेरे पक्ष में हों या खिलाफ। कहा- ‘तरकश में अभी कई तीर बाकी हैं’ भले ही वीडियो भावुक था लेकिन कैंबी ने अपने आने वाले समय को लेकर उम्मीद भी जताई। उन्होंने कहा कि उनके पास भविष्य के लिए काफी बड़े प्लान और नया कंटेंट तैयार है। उन्होंने भरोसा जताया कि फैंस को कभी न कभी उनकी कला जरूर पसंद आएगी।
फिलहाल, सोशल मीडिया पर फैंस कैंबी के समर्थन में उतर आए हैं और उनके अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *