कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने लांच की रोशन पंजाब स्कीम:जालंधर में बोले- स्कीम के तहत लगेंगी 3 लाख स्ट्रीट लाइटें; 13 हजार गांवों को फायदा

Actionpunjab
3 Min Read




पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा रविवार को जालंधर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में उन्होंने नई स्कीम ‘रोशन पंजाब’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सूबे को रंगला पंजाब बनाने के लिए सरकार ने कई फैसले लिए हैं।
चाहे पंजाब में सड़कें बनाने के फैसले हों या हेल्थ कार्ड बनाते के फैसले हों सभी लोगों के हित में लिए गए हैं। 11 अप्रैल को पंजाब सीएम भगवंत मान की अगुवाई में एक और बहुत अहम फैसला लिया गया है।
पंजाब सीएम ने रोशन पंजाब योजना को कैबिनेट में मंजूरी दी है। इसके तहत 13 हजार गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। मुख्यमत्री रोशन पंजाब योजना के तहत 3 लाख से भी ज्यादा स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। ये बहुत की अंबिशियस प्रोजैक्ट है। पहले लगी लाइटें खराब रहती थीं, मेंटिनेंस की प्राब्लम आती थी। पहले 1 लाख 14 हजार लाइटें लगी थीं जिनमें से कई खराब थीं। 30 फीसदी फंड पंचायतें देंगी, 70 प्रतिशत सरकार
रिन्यूवल एनर्जी मिनिस्टर अमन अरोड़ा ने कहा कि पहले लगने वाली लाइटों के लिए पंजाब सरकार 30 फीसदी देती थी 70 फीसदी पैसा पंचायतें देती थीं। अब हम नई स्कीम लेकर आए हैं, इसमें 70 फीसदी फंड सरकार देगी और 30 फीसदी पंचायतें देंगी।
जियोटैगिंग होगी, खराब होने पर 3 दिन में ठीक होगी
अमन अरोड़ा ने कहा कि स्ट्रीट लाइटों की मेंटिनेंस के लिए 7 साल कंपनी की जिम्मेदारी होगी। इन लाइटों पर क्यूआर कोड और जियोटैगिंग होगी। इससे पता चल जाएगा कि लाइट खराब है या चल रही है। इसका मैसेज चंडीगढ़ में बनने वाले कंट्रोल सेंटर में पहुंचेगा। अगर लाइट खराब होती है तो 3 दिन के अंदर रिपेयर की जाएगी। गांवों में सुरक्षा का माहौल बनेगा
अमन अरोड़ा ने कहा कि ये लाइटें सार्वजनिक जगहों और भीड़ वाले चौकों में लगाई जाएंगी। पहली प्रायोरिटी अस्पतालों, स्कूलों और चौकों में लाइटें लगाने की होगी। इसके बाद घनी बस्तियों और एसएस बस्तियों में लाइटें लगाई जाएंगी। इससे लोगों को वर्किंग के घंटे बढ़ेंगे और लोग रात को आसानी से आ-जा सकें। लाइटें होने के चलते लूट-पाट की घटनाएं भी कम होंगी। ये प्रोजैक्ट लगभग साढ़े 600 करोड़ के लगभग का होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *