पाली सामूहिक सुसाइड: कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पीने की आशंका:पुलिस को मिली आधी खाली कोल्ड ड्रिंक की बोतल, जांच के लिए भेजेंगे जोधपुर

Actionpunjab
3 Min Read




पाली शहर के आशापुरा टाउनशिप में मां और उसके दो बेटों की बॉडी मिलने के मामले में पुलिस के हाथ जांच में और भी सबूत मिले है। मौके पर पुलिस को एक आधी भरी हुई कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिली है। आशंका जताई जा रही है कि इसमें जहर मिलाकर पीया होगा। ऐसे में पुलिस ने जब्त किया और जांच के लिए जोधपुर लैब भेजेगी। ताकि स्थिति साफ हो सके। इधर पुलिस को अभी भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद ही तीनों की मौत का कारण साफ हो सकेगा। पाली सिटी सीओ मदनसिंह ने बताया कि औद्योगिक नगर थानाप्रभारी निरमा विश्नोई और उनकी टीम ने शनिवार को एक बार फिर मकान की गहनता से जांच की। जिसमें उन्हें मकान में आधी भरी हुई कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिली। इससे पहले एक जहर की शीशी और सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला था। आशंका जताई जा रही है कि कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पीया होगा। जांच के लिए अब बची हुई कोल्ड ड्रिंक को जोधपुर लैब भेजा जाएंगा। मकान परिजनों को सौंपा
पाली शहर के आशापुरा टाउनशिप में जहां मां और उसके दो बेटों के शव मिले थे। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लिया था। शनिवार को टीम एक बार फिर मकान पर पहुंची और जांच की। उसके बाद मकान मृतकों के परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिवार के लोगों की इच्छा है कि वे तीनों मृतकों के 12 दिन का कार्यक्रम इसी मकान में करे।
यह है मामला
बता दे कि पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के आशापुरा टाउनशिप में 9 अप्रेल 2026 की शाम को आशापुरा टाउनशिप में एक मकान में 65 साल की शांतिदेवी और उनके दो बेटे 34 साल के नरपतलाल और 26 साल के रघुवीर की बॉडी मिली थी। मकान अंदर से बंद था। मौके पर पुलिस को नरपत की हेंड राइटिंग में एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें बीमारी से परेशान होने और दोनों भाईयों की शादी नहीं होने के डिप्रेशन में सुसाइड करने का निर्णय लेने की बात लिखी थी। मौके पर पुलिस को एक जहर की बोतल भी मिली थी वही नरतप के फंदे पर झूलने के सबूत मिले थे।
यह खबरें भी पढ़े *बंद मकान में मां और दो बेटों के शव मिले:* घर से आ रही थी बदबू, दो दिन से गेट
अंदर से बंद था, सुसाइड नोट मिला *सामूहिक सुसाइड: बड़े बेटे की बीमारी से परेशान था परिवार:* दोस्त से
कहा था- फोन मत करना, दरवाजा खटखटाना; जहर की बोतल भी मिली *सामूहिक सुसाइड: अपने मकान को अपशकुनी मानता था बड़ा बेटा:* कहता-सबके
साथ रहना चाहता हूं; मां-भाइयों के शव देख बहन बोली- भगवान ये क्या कर दिया

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *