फतेहपुर में यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत:पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव निकाला, परिजनों में कोहराम

Actionpunjab
2 Min Read




फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र में रविवार को यमुना नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नासिरपीर निवासी 25 वर्षीय नितिन सिंह पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। नितिन अपने पांच दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहरे पानी में होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने पर गाजीपुर थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे की तलाश के बाद नितिन का शव नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि यमुना नदी में नहाते समय युवक के डूबने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *