![]()
मोहाली के थाना जीरकपुर क्षेत्र के लोहगढ़ इलाके से एक 16 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोहगढ़ निवासी उमकार, जो पेशे से चिनाई मिस्त्री हैं, ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 8 अप्रैल को दोपहर करीब 4 बजे बिना बताए घर से चली गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपनी बेटी की काफी तलाश की और रिश्तेदारों व जान-पहचान वालों के यहां भी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। शिकायत में अंकुश नामक एक युवक पर संदेह जताया गया है, जो कथित तौर पर छात्रा के स्कूल में पढ़ता है। परिजनों के अनुसार, यह युवक भी उसी दिन से गायब है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज जब परिवार वाले अंकुश के घर पहुंचे, तो उसके परिजन भी कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए, थाना प्रभारी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल धर्मराज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के आधार पर, लोहगढ़ निवासी आरोपी अंकुश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा और संदिग्ध युवक की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही, कंट्रोल रूम को भी इस संबंध में अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही दोनों का पता लगाकर मामले का खुलासा किया जाएगा।
मोहाली के जीरकपुर से 16 वर्षीय छात्रा लापता:परिजनों ने पुलिस से की शिकायत, साथ में पढ़ने वाले छात्र के खिलाफ केस दर्ज
Leave a comment