![]()
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज गायक बब्बू मान अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में स्पेन के बार्सेलोना में आयोजित एक लाइव शो के दौरान मान का एक तीखा रूप देखने को मिला। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 51 सेकंड के एक वीडियो में बब्बू मान ने पंजाब के पॉडकास्टर्स और पत्रकारों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कुछ लोगों की तुलना सांप तक से कर दी। 90% पॉडकास्ट मेरा नाम लेकर चल रहे मंच से दर्शकों को संबोधित करते हुए बब्बू मान ने कहा जब मैं गाने गाता हूं तो आप खुश होते हो। लेकिन आजकल पंजाब के 90% पॉडकास्ट सिर्फ मेरा (मितरां दा) नाम लेकर अपनी दुकान चला रहे हैं। ये लोग सारा दिन बकरियों की तरह बर-बर करते रहते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कई लोग सिर्फ चर्चा में बने रहने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करते हैं। खुली चुनौती समय तय करो और सामने आकर लड़ो पॉडकास्ट और डिजिटल चैनलों पर निशाना साधते हुए मान ने उन्हें कायरता छोड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा अगर लड़ना है तो समय तय करके लड़ो। गाली देनी है तो सामने खड़े होकर दो। बंद कमरे में बैठकर चिल्लाने से कुछ नहीं होता। मान का यह बयान उन लोगों के लिए सीधी चेतावनी माना जा रहा है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कलाकारों की आलोचना करते हैं। पत्रकारों पर भी भड़के,समर्थकों से की ये अपील बब्बू मान ने एक निजी चैनल के पत्रकार का जिक्र करते हुए सख्त लहजे का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा,कल मुझे एक क्लिप भेजी गई थी। पता नहीं वो कौन सा निजी चैनल है,उनके पत्रकार बहुत ज्यादा बोलते हैं।अब वक्त आ गया है कि ऐसे लोगों को लगाम लगाई जाए। संबोधन के अंत में उन्होंने अपने प्रशंसकों और जनता को सचेत करते हुए कहा,ये मिट्टी खाने वाले सांप हैं दोस्तों आज नहीं तो कल इनका फन कुचलना ही पड़ेगा। आगे आपकी वोटें आ रही हैं,सोच-समझकर फैसला लें। धन्यवाद। सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस बब्बू मान का यह वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। जहां उनके फैंस इस शेर की दहाड़ बता रहे हैं वहीं डिजिटल मीडिया से जुड़े कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला मान रहे हैं। फिलहाल बार्सेलोना के इस शो की चर्चा अब पूरे पंजाब और विदेशों में बसे पंजाबी समुदाय के बीच जोरों पर है।
बार्सेलोना में गरजे पंजाबी सिंगर बब्बू मान:पॉडकास्ट चलाने वालों को बताया मिट्टी खाने वाले सांप बोले- बंद कमरे में चिल्लाना छोड़ो, दम है तो सामने आकर लड़ो
Leave a comment